हिंदुस्तान जिंक की पहल से देबारी क्षेत्र के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर पूर्व में संचालित निःशुल्क कोचिंग से सरकारी सेवा में चयनित विद्यार्थियों का किया सम्मान

उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक, वेदांता ग्रुप के तत्वावधान में देबारी क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत विभिन्न सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने की योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा, एडीजे उदयपुर, गिरीश भटनागर, संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, नरेश अग्रवाल, फाइनेंस हेड जिंक स्मेल्टर देबारी, रुचिका नरेश चावला, सी एस आर हेड जिंक स्मेल्टर देबारी तथा डॉ एस एस सुराणा, संस्थापक डॉ अनुष्का विधि महाविद्यालय, श्रीमती कमला सुराणा, अध्यक्षा डॉ अनुष्का मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी, अपर्णा व्यास, सीएसआर टीम, आरएएस, एसजेइ सूरज परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को बैग एवं अध्ययन सामग्री वितरित किए ।

Creative from India to the World


मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थी जीवन में अथक परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग के द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी दृढ़ संकल्प से जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में गिरीश भटनागर ने विद्यार्थियों को अपनी समाहार शक्ति का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी और कहा कि यही सफलता की कुंजी है। वहीं फाइनेंस हेड जिंक स्मेल्टर देबारी एवं पंतनगर, नरेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी एवं इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेते हुए जीवन मे सफल होने का मार्गदर्शन प्रदान किया । सूरज परमार द्वारा बचपन की कठिन परिस्थितियों का उदाहरण देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और मजबूत संकल्प व्यक्ति जीवन मे ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पूर्व में संचालित निःशुल्क कोचिंग के सरकारी सेवा में चयनित विद्यार्थियों गणेश लाल मेघवाल, भँवर लाल गायरी, मांगीलाल गमेती का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ग्रुप के निदेशक राजीव सुराणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह 100 दिवसीय योजना देबारी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अनुष्का ग्रुप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों को आगामी तीन माह तक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान देबारी परिधि क्षेत्र के 110 से अधिक युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।