पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल

इकोजेन ,ज़िंक और सखी उत्पादों को पसंद कर रहे पर्यटक
उदयपुर :
फतहसागर झील की पाल पर हिन्दुस्तान ज़िंक के सह प्रायोजन से जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा 10 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। फ्लावर एग्जिबिशन की शुरुआत के साथ ही फतहसागर की पाल रंग-बिरंगे और विविध प्रजातियों के दुर्लभ पुष्प से महक उठी। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी शहरवासियों, देसी-विदेशी पर्यटकों में पुष्प प्रदर्शनी का खासा आकर्षण रहा।

पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही हिन्दुस्तान ज़िंक के उत्पादों एवं सीएसआर के तहत सखी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को भी पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हिन्दुस्तान ज़िंक ने अपने प्रोडक्ट्स इकोज़ेन और सखी समूहों के दायिची, उपाया, गौयम डेयरी के उत्पादों का स्टॉल प्रदर्शित किया जिसमें अचार, नमकीन, मसाले, दालें, परिधानों, कपड़े से निर्मित विभिन्न उत्पाद, अजरख प्रिंटेड कपड़े और एक्सेसरीज़ और गौयम के डेयरी प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। इसके साथ ही, पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग और पारंपरिक बिलोना घी बनाने का भी प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर लाभार्थियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बै...

विश्व जनजाति दिवस पर उदयपुर को मिलेगी सौगात

काँक्रीटो ग्रीन - न्युवोको का नया हाई परफॉर्मेंस सीमेंट राजस्थान में लॉन्च

International Zinc Association, along with Hindustan Zinc Limited sign an MoU with Maharana Pratap U...

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

HDFC Bank To Set Up Medical Infrastructure For Covid-19 Relief

कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 को

पूंजीपतियों की पक्षधर मोदी सरकार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : डॉ. रेड्डी

आर्ची आर्केड में नव्य मंगल

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिली नई पहचान, श्री संस्कार भवन का गरिमामय लोकार्पण संपन्न

जार द्वारा पंकज शर्मा का अभिनंदन

महाराणा भूपालसिंह की 141वीं जयन्ती मनाई