हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में उमंग एवं उत्साह से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़़ा संविधान है एवं हस्तलिखित है। हमारे संविधान को बनाने वालों ने हमें सही राह पर चलने के लिए मार्गदर्शन दिया है हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसके प्रति अपनी सच्ची श्रृद्धा से पालना करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सुरक्षा को सदैव हमेशा प्राथमिकता में लेने और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नही करने का आव्हान किया। आप सभी की कठिन मेहनत एवं कत्र्तव्यनिष्ठ से कंपनी ने नौमाही में सर्वाधिक उत्पादन किया है जो कीर्तिमान हैं और आगे भी नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर जिंक परिवार के बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रश्न का सही जवाब देने वाले को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts:

राजस्थान दिवस पर प्रदेश को दुनिया के तीसरे एवं देश का दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

Nexon EV makes a landmark entry into India Book of Records for the ‘Fastest’ K2K drive by an EV

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

HDFC Bank to conduct national‘ Blood Donation Drive’ on December 9

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ कार्यक्रम कल

समाजसेवी मल्हारा ने मृत्यु उपरांत देहदान और नेत्रदान किया

हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

Hindustan Zinc Signs Landmark Agreement for 180 LNG Vehicles

हिंदुस्तान जिंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत् विविध आयोजन

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

महावीर युवा मंच के महिला प्रकोष्ठ में मधु सुराणा अध्यक्ष, शुभा हिंगड़ महासचिव बनी