हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में सीएसआर के तहत् होगें जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्य

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक अपने संचालन क्षेत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में जावर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो की आधारशीला जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने रखी। इस अवसर पर मीणा ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से स्वयं के भविष्य को उज्जवल बनाएं।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड कार्पारेट अफेयर्स वी जयरमन, हेड सीएसआर अनुपम निधि एवं जावर के आईबीयू सीईओ राम मुरारी, मजदूर संघ के लालूराम मीणा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का विधिवत निर्माण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जावर सरपंच एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। इन बहुप्रतिक्षित विकास कार्याे से विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु सुविधा, समुदाय हेतु सड़क एवं युवाओं को जावर जैसे सुदूर क्षेत्र में पुस्तकालय की सौगात मिलेगी।
टीडी क्षेत्र में सीनियर सेकण्डरी स्कूल में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् विद्यालय में चित्रकारी, विविध मरम्म्त एवं नवीनीकरण एवं रूफ वाट प्रूफिंग का कार्य होगा जिससे 550 से अधिक छात्र लाभान्वित होगें। जावर के राजकीय सीनियर सेकण्डरी स्कूल में मरम्मत एवं नवीनीकरण, छत का जल प्रूफिंग कार्य, बालक एवं बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण होगा जिससे 464 विद्यार्थी लाभान्वित होगें। शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं में पुस्तकालय और उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता उद्धेश्य से ग्राम पंचायत नेवतलाई सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना से प्रति वर्ष 300 से अधिक युवा लाभान्वित होगें। जावर पंचायत में लगभग 1 किलोमीटर सीसी रोड से 150 से अधिक परिवारों को मार्ग के सुगम होने से लाभ मिलेगा।

Related posts:

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया आगाज

दिव्यांगजनों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- प्रतिमा भौमिक

नारायण सेवा में दिव्यांगों और साधकों ने किया गुरु पूजन

आकर्षक परिधानों में महिलाओं ने रैम्प वॉक कर दिया पर्यावरण स्थिरता और महिला सशक्तिरण का संदेश

पर्युषण महापर्व प्रकाश के अवतरण का पर्व है : साध्वीश्री डॉ. परमप्रभा

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या

अकादमी अध्यक्ष छंगाणी को साहित्य मनीषी रत्न की उपाधि

Hindustan Zinc's four business units bags 19 awards at the 33rd MEMC (Mines Environment & Mineral Co...

ZINC FOOTBALL ACADEMY CLINCHES VICTORY AT THEIR FORTRESS IN ZAWAR, DOMINATES FIRST HOME MATCH OF RAJ...

न्यूज़ 18 के महामंच से L' Aspiration summit का आयोजन

इंटीग्रा टेलीकम्युनिकेशन एंड सॉफ्टवेयर कंपनी स्पोट्र्स सॉफ्टवेयर लॉन्च करेगी