युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हों साझा प्रयास : एडीएम

आईसीआईसीआई आरसेटी की समीक्षा बैठक
उदयपुर।
आईसीआईसीआई आरसेटी,उदयपुर की वित्तीय वर्ष 2023-24 की चतुर्थ एवं अंतिम जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई।
बैठक में आरसेटी संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित ने स्वागत करते हुए आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा विगत तीन महीनों में संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। एडीएम प्रशासन ने आरसेटी के माध्यम से हुए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षणों की जानकारी लेते हुए आगामी वर्षों में भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
बैठक में आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड राहुल जैन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश जैन, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा, राजीविका से हरम खान, महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक संजय जोशी, आईसीआईसीआई बैंक से एनएस पिपाडा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक शरद अरोड़ा, मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय से डॉ. डॉली मोगरा, अनुजा निगम से वीणा मेहरचंदानी, आईसीआईसीआई आरसेटी की ओर से शरद माथुर, अल्पिता राठौड़ एवं लोकेश मेहरा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
2700 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष सन 2024-25 की आईसीआईसीआई आरसेटी की वार्षिक कार्य योजना का भी अनुमोदन किया गया। उल्लेखनीय है की आगामी वर्ष में संस्थान उदयपुर जिले से 2700 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Related posts:

Hindustan Zinc recognized as Supplier Engagement Leader by CDP

कैनन इंडिया ने उदयपुर में बिजनेस इमेजिंग सॉल्यूशंस (बीआईएस) लाउंज लॉन्च किया

डी.पी. आभूषण लि. अब बीएसई सूचीबद्ध

L&T completes Divestment ofthe Electrical& Automation Business to Schneider Electric

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में बालिका के लिए 200 किमी दूर से आये रक्तदाता

पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन

मेवाड़-वागड़ में मतदान पूर्व का आकलन

आरएनटी मेडिकल कॉलेज की पत्रिका 'संवाद' का विमोचन

सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, recognized as the Best Wedding Hotel in Udaipur at To...

राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

जेसीबी इंडिया ने किया उदयपुर में राजेश मोटर्स के लिए एक नई डीलरशिप फैसिलिटी का उद्घाटन