आईकॉनिक 7, बाउंड्री बेशर्स और एपीएल लीजेंड्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

उदयपुर : फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के पांचवे दिन 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले को फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र श्रीमाली, कोषाध्यक्ष गौरव सिंघवी, सह सचिव पंकज कनेरिया एवं अमित कोठारी ने मैच का टॉस करा कर इस मैच को प्रारंभ किया।
पहला सेमीफाइनल आईकॉनिक 7 और सुपर 7 के बीच खेला गया। इसमें सुपर 7 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 95 रन बनाएं। सुपर 7 के हर्षल चोरडिया ने धुआंधार 72 रनों की पारी खेली । आईकॉनिक 7 के संयम जैन ने दो विकेट लिए । जवाब में आईकॉनिक 7 ने यह मुकाबला एक गेंद शेष रहते जीत लिया। आईकॉनिक 7 के देव चोरडिया ने नाबाद 61 और आदर्श कटारिया ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए देव चोरडिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को नवनीत सिंह, उद्योगपति गोल्डी, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स अमित कोठारी, ध्रुवी नलवाया, कविता कुमावत, सुलभ धर्मावत, जितेश वनवारिया, भानु प्रताप सिंह और गौरव व्यास ने टॉस करा शुरू किया। टॉस जीतकर बाउंड्री बेशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 96 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बाउंड्री बेशर्स के विकास मलारा ने नाबाद 22 रन और मीत लालवानी ने 21 रनों का योगदान दिया। जवाब में सृजन नोवा स्टार की टीम 6 ओवर में 78 रन ही बना सकी। बाउंड्री बेशर्स के मीत लालवानी को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले को सुनील मोगरा, नवनीत, गौरव सिंघवी, पंकज कनेरिया और अमित कोठारी ने टॉस करा प्रारंभ किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रोसावा टाइटंस ने निर्धारित 6 ओवर में चार विकेट खोकर 60 रन बनाएं । रोसावा टाइटंस के अतुल चंडालिया ने 28 रनों का योगदान दिया। जवाब में एपीएल लीजेंड्स ने अंकित ठाकुर गुप्ता के 25 और कप्तान पीयूष गुप्ता के 16 रनों की मदद से 4.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। अंकित ठाकुर गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने जिंक उत्पादन तकनीको को बेहतर बनाने के लिए एआई को अपनाया

हिंदुस्तान जिंक की चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर आरआईएनए द्वारा एसए 8000: 2014 स्टेण्डर्ड प्रमाणन

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

Hindustan Zinc wins IEI Industry Excellence Award 2021

आचार्य भिक्षु के 220वें चरमोत्सव पर 220 श्रावक श्राविका ने किए उपवास

दीपक के जीवन में उजाला

हरीसिंह खरवड़ इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

अतुलनीय उदयपुरः विरासत, समाज एवं दृष्टि विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू 

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान