सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

नारायण सेवा में सेवागुरू को नमन कर शिष्यों और दिव्यांगों ने लिया आशीर्वाद
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान में गुरू पूर्णिमा पर्व पर साधकों, देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क चिकित्सा के लिए आये दिव्यांगों और समाजसेवियों ने संस्थापक सेवागुरू कैलाश मानव का वन्दन अभिनन्दन किया। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिसके जीवन में सद्गुरू की प्रेरणा का प्रकाश है उसका जीवन सार्थक है। ईश्वर के श्रीचरणों तक जाने का मार्ग गुरू के आशिषों से होकर ही पहुंचता है। कैलाश मानव ने अपने अभिनन्दन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यहां जिस उम्मीद से देश-विदेश से दिव्यांग आते है प्रभु उन्हें पूर्ण करें। इस अवसर पर सह-संस्थापिका कमला देवी, प्रखर शिष्य प्रशांत अग्रवाल, जगदीश आर्य, देवेन्द्र चौबीसा एवं वन्दना अग्रवाल ने पादप्रक्षालन कर पूजन किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखियों का वितरण किया गया। संयोजन महिम जैन ने किया।

Related posts:

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

उदयपुर में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

चेन्नई से लौटे नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी का उदयपुर में जोरदार स्वागत

‘सेकंड इनिंग’ वर्कशॉप आयोजित

कोनार्क व यूपी रॉयल्स का फाइनल में प्रवेश

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

माहे क्लिनिक ने उदयपुर में स्किननोवेशन इंडिया से लाइट बी ईवो पेश किया

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड

शिविर में 160 यूनिट रक्तदान

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप