अंतरराष्ट्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति

उदयपुर। उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा ने पियानो पर मनमोहक और भावप्रवण प्रस्तुतियाँ देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रुसी मूल की कात्या ग्रिनेवा रोमांटिक शास्त्रीय संगीत की अग्रणी पियानोवादक मानी जाती हैं। अपनी स्वप्निल, कोमल और काव्यात्मक वादन शैली के लिए विख्यात ग्रिनेवा विश्वप्रसिद्ध स्टाइनवे आर्टिस्ट हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित कार्नेगी हॉल में एकल पियानोवादक के रूप में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जहाँ वे किसी भी अन्य महिला पियानोवादक की तुलना में सर्वाधिक बार प्रस्तुति देने वाली कलाकार हैं और 23 से अधिक सतत सीज़नों तक वहाँ प्रदर्शन कर चुकी हैं।
ग्रिनेवा को उनके असाधारण संगीत योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रतिष्ठित गुसी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो वर्ष 2006 में फिलीपींस की तत्कालीन राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगल अरोयो द्वारा प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त, उन्हें गुआम सरकार एवं न्यूयॉर्क स्टेट शील्ड्स द्वारा भी विशेष सम्मान प्राप्त हुए हैं।
अपने संगीत में आध्यात्मिक और अलौकिक अनुभूति समाहित करने की विशिष्ट क्षमता रखने वाली कात्या ग्रिनेवा चोपिन, लिस्ज़्ट, डेब्यूसी और बीथोवेन जैसे महान संगीतकारों की रचनाओं की संवेदनशील और मार्मिक व्याख्या के लिए जानी जाती हैं। उनका वादन स्वर की सुंदरता, भावनात्मक गहराई और सहज तकनीकी निपुणता का दुर्लभ संगम प्रस्तुत करता है। उन्होंने अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको, एशिया और अफ्रीका सहित विश्व के अनेक देशों में सफल प्रस्तुतियाँ दी हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए मुंबई स्थित रॉयल ओपेरा हाउस में भी प्रस्तुति देंगी।
ऐतिहासिक सिटी पैलेस संग्रहालय की पृष्ठभूमि में आयोजित यह संगीतमय संध्या भारतीय सांस्कृतिक विरासत और अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत के सुंदर संगम का साक्षी बनी।

Related posts:

Swiggy Dineout Launches Great Indian Restaurant Festival (GIRF) with Flat 50% off in Udaipur

Tata Motors joins hands with HDFC Bank for Electric Vehicle Dealer Financing Program

1596 जांचों में 2 कोरोना संक्रमित मिले

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

श्री सांवलिया सेठ के भंडार दानपेटी से निकले 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि

कोविड-19 से राहत के प्रयासों में जेके टायर्स अपनी प्रतिबद्धता पर कायम

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की 51वीं वार्षिक आम बैठक

शेफ दयाशंकर शर्मा ने लंदन में रेस्टोरेंट हेरिटेज के साथ लॉन्च किया डिलीवरी और होम डाइनिंग अनुभव

उदयपुर में आज 157 संक्रमित आये, मृतकों की संख्या अब घटने लगी

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन आज से

फतेहसिंह राठौड़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त