उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिगम्बर जैन मुनिश्री 108 आदित्य सागरजी महाराज को श्रीफल भेंट कर संस्थान के नव निर्मित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में पधारकर आशीर्वाद प्रदान करने का निमंत्रण दिया। इस दौरान मुनिश्री अप्रमित सागरजी एवं मुनिश्री सहज सागरजी को भी नमन कर आशीर्वाद लिया। मुनिश्री आदित्य सागरजी महाराज ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए नारायण सेवा संस्थान की दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं मानव सेवा की गतिविधियों की सराहना की और सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, संयोजक महिम जैन, दिलीप सिंह, जगदीश डांगी, दिनेश सोनी, शंकर वैष्णव सहित दिगम्बर जैन समाज के प्रीतेश जैन, सी.पी. भोपावत, कमल जैन, शिरीष जैन एवं हितेश जैन उपस्थित रहे।
मुनि आदित्य सागरजी को श्रीफल भेंट कर वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी का दिया न्यौता
