ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

उदयपुर। ऊर्जा सरंक्षण हेतु अपनी प्रतिबद्धता और सरंक्षण के संकल्प के अनुरूप विश्व की अग्रणी और देश की एक मात्र सीसा जस्ता और चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक अपने परिचालन और आस पास के क्षेत्रो में नवाचार कर इस ओर अग्रसर है। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित जावर माइंस, देबारी ज़िंक स्म्ेल्टर, राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स, चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर, रामपुरा आगुचा माइंस और कायड माइंस में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर ने नो व्हीकल डे मना कर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। सभी इकाइयों के एसबीयू डायरेक्टर सहित सभी ने पैदल, साइकिल और स्टाॅफ बस से पहुंच कर सभी को ऊर्जा संरक्षण की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने का संदेश दिया। कंपनी की सभी इकाइयों मंे नाटक, रैली,स्लोगन और क्वीज प्रतियोगिताओं के साथ ही क्रासवर्ड और विडियों के माध्यम से बच्चों और जिंक परिवार को जागरूक कर ऊर्जा संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का प्राथमिक उद्देश्य सभी कर्मचारियों के बीच उनके कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के महत्व के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाना है और उन्हें ईंधन के उपयोग से बचकर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। हमने सभी को प्रदूषण मुक्त वातावरण में योगदान देने और पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। हिंदुस्तान जिंक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और निरतंर सस्टेनेबल भविष्य,पर्यावरण सरंक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिन्दुस्तान जिंक के सस्टेनेबिलिटी विजन 2050 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य है। उच्चतम ईएसजी मानकों को बनाए रखने, जलवायु, जल एवं ऊर्जा के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कंपनी सतत विकास के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और वाटर पाॅजिटीव, अपशिष्ट उपयोग, कार्यस्थल पर सुरक्षा और विविधता, समुदायों की समृद्धि एवं जैव विविध्ता प्रमुख लक्ष्य है जिसके लिए लगातार प्रयास एवं नवाचार किये जा रहे है। हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट द्वारा धातु और खनन क्षेत्र में शीर्ष 3 स्थायी कंपनियों में स्थान दिया गया है।

Related posts:

नव नियुक्त अधिकारियों का सम्मान

उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Bollywood’s KhiladiAkshay Kumar receives a warm welcome from Radisson Blu Palace Resort & Spa, U...

उदयपुर में कोरोना का तेज़ी से घटता ग्राफ़, मई माह के सबसे कम रोगी चिन्हित, आज 135 रोगी संक्रमित आये

मुख्यमंत्री ने उदयपुर के लाभार्थियों से किया संवाद

इंटरनेशनल ओलिंपियाड में उदयपुर के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मेवाड़-वागड़ में मतदान पूर्व का आकलन

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

Sah Polymers Limited’s Initial Public Offering to open on Friday, 30th December, 2022, sets price ba...

‘ हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद’ पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन

Jaguar Land Rover announces their annual Holiday Service Camp, exclusively for its customers