इंटर जिंक़ बास्केट बॉल टूर्नामेंट में जावर की महिला और एसके माइन की पुरूष टीम विजेता

जिंक़ की 10 टीमों के बीच हुए 16 कड़े मुकाबलों में देबारी और जावर की टीम उपविजेता
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक़ की जावर माइंस खेल मैदान पर आयोजित इंटर जिंक़ बास्केट बॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में जावर टीम और पुरूष वर्ग में दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स की एसके माइन की टीम ने कड़े मुकाबलों में मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जावर की महिला टीम की खिलाडी अर्पिता मूंदडा और पुरूष वग में हरिओम मिश्रा श्रेष्ठ खिलाडी रहे। जावर की महिला टीम ने देबारी की टीम को 24-6 से हराया वहीं पुरूषों के फाइनल मैच में एसके माइन की टीम ने जावर को 36-20 से शिकस्त दी।
आयोजन के दौरान जावर माइंस के एसबीयू हेड विनोद कुमार एवं अतिथियों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया एवं समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि खेलों में लोगों और समुदाय को जोडऩे की शक्ति होती है। यह लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सर्वोत्तम तरीके से एकसाथ मिल कर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। जावर में इंटर जिंक चैंपियनशिप बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हर टीम ने उत्साह, टीम वर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सभी की ऊर्जा को बढ़ाया। यूनियन के महामंत्री लालूराम मीणा ने प्रतियोगिता में खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्वस्थ स्पर्धा का संचार करती है। टूर्नामेंट में दस टीमों ने भाग लिया जिनमें जिंक़ प्रबंधन और यूनियन की टीम भी शामिल थी। इन टीमों के बीच 16 मैच खेले गये, महिलाओं की 4 और पुरूष वर्ग की 6 टीमों खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल प्रर्दशन ने दर्शको का दिल जीत लिया। इस अवसर पर जिंक़ कर्मचारियों सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी पुरुष महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित थे।

Related posts:

जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम के तहत् किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

बड़गांव की नवनियुक्त एसडीएम से नारायण सेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

हर घर तिरंगा अभियान : रैली निकाल कर दिया तिरंगा फहराने का संदेश

अन्नपूर्णा कार्यशाला का आयोजन

जीवन विज्ञान शिविर सम्पन्न

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है : अरूण मिश्रा

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices