जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

उदयपुर। जगुआर लैंड रोवर, इंडिया ने केवल अपने ग्राहकों के लिये अपने वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा की है। यह कैम्प 19 नवंबर तक भारत में सभी अधिकृत रिटेलर्स के यहाँ चलेगा। कैम्प में ग्राहक वाहन की व्यापक जाँच और ब्राण्डेड चीजों, एसेसरीज तथा मूल्य-वद्र्धित सेवाओं पर खास ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सारे वाहनों को जगुआर और लैंड रोवर के बेहद प्रशिक्षित तकनीशियन देखेंगे और जरूरत पडऩे पर जगुआर और लैंड रोवर के असली पाट्र्स का आश्वासन मिलेगा। इस कैम्प में 32-पॉइंट इलेक्ट्रिक व्हीकल हेल्थ चेक-अप, ब्रेक एण्ड वाइपर चेक, टायर एण्ड फ्लूड लेवल चेक और साथ ही एक विस्तृत बैटरी हेल्थ चेक की पेशकश की जाएगी, जिससे सुनिश्चित होगा कि हर सफर सुरक्षित रहे।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि छुट्टियों के इस सीजन में हम अपने ग्राहकों का जगुआर और लैंड रोवर के अत्यंत प्रशिक्षित तकनीशियनों से अपने वाहन की सेहत की विस्तृत जाँच के लिये स्वागत करते हैं। हॉलीडे सर्विस कैम्प हमारे ग्राहकों की अलग-अलग मौसम में उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिये तैयार किया गया एक उपयोगी कार्यक्रम है। शॉफर (ड्राइवर) वाले ग्राहकों के लिये सर्विस कैम्प में विशेष रूप से तैयार शोफर ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होगा, जोकि ड्राइविंग और वाहन के रख-रखाव के सभी पहलुओं को शामिल करेगा। इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिये ग्राहक 19 नवंबर तक सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे के बीच अपने नजदीकी अधिकृत रिटेलर के साथ अपॉइंटमेन्ट तय कर सकते हैं।

Related posts:

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

आईस्टार्ट-आइडियाथॉन के विजेता सम्मानित

हिंद जिंक स्कूल को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित प्लेटिनम प्रमाणपत्र

आकृति मलिक ने स्कोल्टेक यूनिवर्सिटी में किया भारत का प्रतिनिधित्व

आयुर्वेद चिकित्सा में 30 वर्षों की सेवाओं के बाद वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य को मिला राज्यस्तरीय धनवं...

विद्यापीठ में 77 वॉ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया

Celebrate with LG Electronics India's Independence Day Campaign: "FREEDOM IS PRICELESS"

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का...

Double sweep for Hindustan Zinc, wins ‘Masters of Risk Jury Award in Metals & Mining and ESG Special...

कर्ण ढोल यानी शब्द भेद की प्रस्तुति ने किया चकित

Hindustan Zinc’s Zawar Mines Receives Platinum Award from Apex India Green Leaf Foundation for Energ...