निर्जरा भावना, बोद्धि दुर्लभ भावना, धर्म भावना तथा लोक भावना पर कार्यशाला

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ की विदुषी साध्वी शासनश्री मधुबालाजी की विशेष प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में जप, तप, ध्यान, स्वाध्याय के पायदान निरन्तर चढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस माह चार भावनाओं का विश्लेषण करने का निर्देश केन्द्र से मिला जिसेे क्रियान्वित किया जा रहा है। शुभारंभ मण्डल संरक्षिका कंचन सोनी ने नमस्कार महामन्त्र के उच्चारण से किया। मीनल इंटोदिया ने मंगलाचरण का संगान किया। अध्यक्ष श्रीमती सुमन डागलिया ने सबके सुस्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।  
कार्यक्रम में रोचकता लाने एवं ज़्यादा से ज़्यादा बहनों को जोडऩे के लिए अलग अलग विषयों पर महिलाओं को बोलने का अवसर प्रदान किया गया। इसमें मण्डल संरक्षिका इंदुबाला पोरवाल, लाड़ कंठलिया एवं श्रीमती उषा चव्वाण ने भक्तामर के पद्य का संगान किया। श्रीमती चंद्रा बोहरा ने मण्डल की गतिविधियों की जानकारी दी। अ.भा. तेरापंथ महिला मंडल की सदस्या श्रीमती हेमलता नाहटा ने संक्षिप्त में सभी भावनाओं की जानकारी दी। केन्द्र द्वारा निर्देशित बारह भावना कार्यशाला के अन्तर्गत प्रति माह चार भावनाओं का गहन विस्तृत स्पष्टीकरण किया जाता है। उसी क्रम में सर्वप्रथम निर्जरा भावना को कहानी के माध्यम से नियति कंठालिया ने विश्लेषित किया। बोद्धि दुर्लभ भावना पर महक कोठारी ने, धर्म भावना पर आज़ाद तलेसरा ने, लोक भावना पर मधु चव्हाण ने सरल सहज तरीके से प्रकाश डाला। चारों ही भावनाओ को ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से विभिन्न ग्रुप्स में सर्कुलेट किया गया। वीडियो बनाने में श्रीमती अंतिमा सिंघवी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में संगीता चपलोत, सरोज सोनी,  मुनमुन सुराणा, सीमा पोरवाल, सीमा मांडोत, केसर पोरवाल का भी सहयोग रहा। मंत्री श्रीमती सीमा बाबेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Related posts:

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

10 दिवसीय निःशुल्क "अमृत धारा" वितरण शिविर 21 से

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित

इंदिरा इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "तुमको मेरी कसम" 21 मार्च को होगी वर्ल्डवाइड...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का उपचार

राजस्थान विद्यापीठ में दो दिवसीय 47 वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के महाकुंभ का आगाज

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

“ZINC FOOTBALL HAS ALL THE INGREDIENTS FOR SUCCESS”, SAYS FORMER INDIA CAPTAIN VICTOR AMALRAJ

जीवन विज्ञान शिविर सम्पन्न

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन