दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप. बैंक लि. महिला समृद्धि बैंक को भारत रत्न सहकारिता सम्मान

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड प्राप्त कर राजस्थान सहकारिता का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
बैंक अध्यक्ष डॉ किरण जैन ने बताया कि सहकारिता, आईटी एवं बैंकिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था बो ट् बी मुम्बई द्वारा 23 मई को होटल द ललित, मुम्बई में राष्ट्रीय सहकारिता अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के सहकारी बैंकों ने भाग लिया। बैंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने बताया कि उक्त अधिवेशन में बैंकों की वर्ष 2024-25 के प्रगति विवरण के आधार पर मुख्य अतिथि सुमनेश जी जोशी, संयुक्त संचिव, आई टी कम्युनिकेशन मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रभात चतुर्वेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रिय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा महिला समृद्धि बैंक के आई टी हेड निपुण चित्तौड़ा को बेस्ट आई टी हेड के रुप में भारत रत्न सहकारिता सम्मान से नवाजा गया एवं बैंक की ओवरऑल परफोरमेंस हेतु महिला समृद्धि बैंक को बेस्ट महिला अरबन को-ऑप बैंक के रुप में भारत रत्न सहकारिता सम्मान से नवाजा गया। चपलोत ने बताया कि इस अधिवेशन में महिला समृद्धि बैंक की ओर से बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदडा एवं आई टी हेड निपुण चित्तौड़ा ने भाग लिया।

Related posts:

Udaipur Zinc City gears up for the inaugural Vedanta Zinc City Half Marathon

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

Udaipur Couple Conceives After 10 Years of Infertility and Rare Hormonal Disorder

नारायण सेवा संस्थान का 44वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 30 और 31 अगस्त को

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

Hindustan Zinc and JNCASR Collaborate for New-Age Zinc-Based Battery Technologies

हिन्दुस्तान जिंक जावर द्वारा किया गया स्कूल भवन का नवीनीकरण एवं मरम्मत

शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ

कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

‘बच्चन का काव्यः अभिव्यंजना और शिल्प’ का विमोचन

भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशन में हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन द्वारा आयोजित 35वें एमईएमसी सप्ताह ...