पोस्ट कोविड केयर पर परिचर्चा

उदयपुर। जीतो उदयपुर लेडीज विंग द्वारा जूम पर कोविड के बाद ली जाने वाली सावधानियां तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने हेतु परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ. रिद्धिमा खमेसरा थीं।
नवकार प्रार्थना के पश्चात जीतो लेडीज विंग उदयपुर की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा जैन ने देशभर से जुड़े अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि लेडीज विंग जयपुर की चेयरपर्सन श्रीमती रूना कर्णावट थी। संचालन करते हुए जीतो लेडीज विंग उदयपुर की मुख्य सचिव श्रीमती शिक्षा मोटावत ने डॉ. रिद्धिमा खमेसरा से एलकेलाइन वाटर, एसीडीटी, फलों का प्रयोग, विभिन्न पोषक तत्वों की मात्रा आदि पर प्रश्नोत्तर रूप में चर्चा की।
जीतो चेप्टर चेयरमेन राजकुमार सुराणा ने लेडीज विंग के प्रथम कार्यक्रम को काफी उपयोगी बताते हुए कहा कि हेल्थ इज वेल्थ। हमें पूरे परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्रम में राजस्थान जोन कन्वीनर जीतो लेडीज विंग श्रीमती पुष्पा गोखरू, चेन्नई चेयरपर्सन श्रीमती श्रद्धा सुराणा, जीतो उदयपुर चेप्टर के हिमांशु मेहता तथा जीतो एपेक्स की को-कन्वीनर श्रीमती सेजल जोधावत, सोनाली मारू उपस्थित थे। कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। धन्यवाद श्रीमती प्रीति सोगानी ने ज्ञापित किया।

Related posts:

कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

राठवा डांस देख रोमांचित हुए दर्शक… लावणी और तलवार रास ने रिझाया

ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

“साइबर किड्स” इंटर-स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न

एनएसएस में झण्डारोहण

झीलों की नगरी में केंद्रीय महिला एवं स्वास्थ्य मंत्रालय का चिंतन शिविर का आगाज़

गर्दन व पीठ की बड़ी लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन

प्रतिष्ठित 28वें भामाशाह पुरस्कारों में हिंदुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

हिंदुस्तान जिंक ने एशिया का पहला लो कार्बन ‘ग्रीन’ जिंक इकोजेन किया लॉन्च

Hindustan Zinc launches passenger EVs for employees to reduce carbon footprint

प्रोबिल्ट इंडस्ट्री का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...