पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 संपन्न

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, देबारी द्वारा इंटर डेंटल कॉलेज पेसिफिक महिला ग्रुप का आयोजन किया गया। इसमें गीतांजलि डेंटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट, आर. आर. डेंटल कॉलेज, दर्शन डेंटल कॉलेज, पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, देबारी ने भाग लिया। सभी मैच पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी के क्रिकेट मैदान में हुए। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी कुलदीप माथुर थे। फाइनल मैच पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला के बीच हुआ जिसमें इसमें पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला की टीम विजेता रही। विमेन ऑफ द सीरीज शिवाली शर्मा बनी। बेस्ट बॉलर सुनीता, बेस्ट फील्डर संचोली एवं बेस्ट बैट्समैन अनुष्का चुनी गई। समापन समारोह में पेसिफिक डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भगवान दास राय, डॉ. स्मिता राव, डॉ. हेमंत माथुर, डॉ. कमलेश गर्ग एवं प्रणव खमेसरा उपस्थित थे।

Related posts:

महिला बंदियों के साथ दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

Hindustan Zinc accelerates research in emerging Zinc Battery technology

‘प्रबंध’ के 40वें अंक का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

विश्व एड्स दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में जागरूकता अभियान

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : पिम्स व लिबर्टी ने जीते अपने मुकाबले

मेवाड़ प्रीमियर लीग : कोनार्क नाइट राइडर्स चैंपियन

महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

उदयपुर में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

महाकालेश्वर में मनाया बसंतोत्सव