जीतो उदयपुर चैप्टर द्वारा ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ

उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से अपने सेवा प्रकल्प के तहत सोमवार को महाप्रज्ञ विहार में आयोजित सादे समारोह में ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया गया। उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सुराना ने बताया कि वर्तमान परिस्तिथियों में ऑक्सीजन की कमी काफी महसूस की जा रही है और इसके लिए ऑक्सिजन कान्सेनट्रेटर (concentrator) मशीन से बेहतर विकल्प और कोई उपलब्ध नहीं है। इस अभिनव सेवा प्रकल्प के लिए संस्था के सम्मानित सदस्य किशोरभाई चौकसी द्वारा 11 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया है जिससे लगभग 20 मशीन बैंक को उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आज 4 मशीनों से इस बैंक की शुरुआत की गई है और आगामी कुछ दिनों में लगभग 10 और मशीनें प्राप्त हो जायेगी।
संस्था के मुख्य सचिव कमल नाहटा ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी से अनुरोध किया कि इस सेवा प्रकल्प को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने में सहायता करें। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंदों के लिए यह ऑक्सीजन बैंक बहुत सहायक सिद्ध होगा।  बैंक के संचालन हेतु संस्था के सदस्यों की एक टीम बनाई गई है जो नियमानुसार लोगो को मशीन उपलब्ध करायेगी। अंत में आलोक पगारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अर्जुन खोखावत, संदीप मारू, महेन्द्र सिंघवी, अजीत छाजेड़ तथा जीतो लेडिज विंग की चेयरमेन रेखा जैन उपस्थित रहे।

Related posts:

Hindustan Zinc Supplies Zinc for India’s Heaviest Transmission Steel Pole Structure

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

वीआईएफटी में “बियॉन्ड द बुक्स” वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखे रचनात्मकता के गुर

शत प्रतिशत हरित ऊर्जा से संचालित होगा वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक का पंतनगर मेटल प्लांट

महाराणा जगतसिंह प्रथम की 417वीं जयन्ती मनाई

निर्जला एकादशी पर 101 राशन किट व छाते वितरित

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

6 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के तहत् ‘सखी' हाट का शुभारंभ

48वें माइंस सेफ्टी वीक में हिन्दुस्तान जिंक जावर ग्रुप ऑफ माइंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित