कानोड़ मित्र मंडल द्वारा कोरोना संकट के लिए एक लाख इक्‍यावन हजार रूपये की सहायता

उदयपुर। कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर द्वारा लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अतिरिक्‍त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश बुनकर को एक लाख इक्‍यावन हजार का चेक प्रदान किया गया। मित्र मंडल के अध्यक्ष हिमांशु राय नागोरी ने बताया कि उदयपुर में रह रहे कानोड़वासियों ने सदैव ही आपदा जनित परिस्थितियों में अग्रणी भूमिका निभाई है। इसी के चलते लॉकडाउन के दौरान जो परिवार मजदूरी पर नहीं जा पा रहे है उन तक राशन सामग्री पहुचाने लिए मित्र मण्डल ने यह बीड़ा उठाया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष जीवन सिंह पोखरना, उपाध्यक्ष कोमल वया, महामंत्री दिलीप कुमार भानावत, कोषाध्यक्ष तख्त सिंह भाणावत, सह सचिव संजय अलावत ने बताया कि कानोड मित्र मंडल ने यह चेक उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार लिमिटेड, उदयपुर के नाम पर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पूर्व मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी जन्‍मभूमि कानोड़ के लिए  वहां की नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रभु लाल सुथार को इक्‍यावन हजार का चेक भी सौंपा था। कानोड मित्र मंडल उदयपुर द्वारा किए गए इस  सहयोग की सराहना प्रत्‍येक कानोड़ निवासियों की जबान पर सुनने को मिल रही है।

Related posts:

बीजेएस संगठन नहीं एक विचारधारा है : लूंकड़

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

Hindustan Zinc recognized as Supplier Engagement Leader by CDP

जिला कलक्टर व एडीएम ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

शीतल संत मोरारी बापू ने किये श्रीजी प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन

कोटक म्यूचुअल फंड का नया प्रचार अभियान मिस्टर एसआईपी

Road Safety Session for Deaf and Mute Students by Hindustan Zinc

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

सनस्टोन का लाभ अब मेवाड़ विश्वविद्यालय में उपलब्ध

प्रो. भाणावत आईक्यूएसी के डायरेक्टर बने

इंजी पालीवाल और इंजी पुरोहित सम्मानित

स्वावलंबन की सखी महिलाओं के बढ़ते कदम, बैंक द्वारा 1 करोड की ऋण सुविधा