हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा किसान मेले का आयोजन

किसानों को जैविक एवं उन्नत खेती के लिये किया प्रेरित
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा ग्रामीण विकास र्कायक्रम के अंतर्गत संचालित समाधान परियोजना के जावर में किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र के गांवों की महिला कृषक सहीत किसानों ने भाग लिया।
एसबीयू निदेशक किशोर एस ने कहा कि हमारा उद्धेश्य जावर के किसानों को अग्रणी किसानों की श्रेणी मे लाना है जिसके लिये किसान अधिक से अधिक समाधान परियोजना का लाभ लें एव जैविक व उन्नत कृषि से जुडे। जयसमंद पंचायत समिति के प्रधान गंगाराम ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक समाधान परियोजना के माध्यम से किसानों को तकनीकी ज्ञान दे रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, साथ ही परियोजना के माध्यम से किसानों लाभ रहा है किसान अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ ले।
जावर माइंस मजदूर संघ के महासचिव लालूराम ने कहा कि जिं़क के समाधान कार्यक्रम से किसानों ने उन्न्त तकनीक अपनायी है जिससे उन्हें लाभ मिला है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जावर माइंस यूनियन नागाराम, प्रभारी कृषि एमपीयूएटी वी. डॉ. आई.जे. माथुर, एमपीयूएटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कपिल आमेटा, डीएमएफटी समिति के सदस्य गणेश , किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
किसान मेले में हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना की स्टॉल लगाई गई। मेले में महिला और पुरुष किसानों व पशुपालकों के लिए, गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें प्रश्नोत्तरी साफा बांधो प्रतियोगिताओं में किसानो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं जीतने वाले लाभार्थियों को खेती-बाड़ी में काम आने वाले पारितोषिक प्रदान किए गए। समाधान परियोजना से जुड़े किसानो में से उत्तम किसानो को भी अतिथिगण द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए।
समाधान परियोजना में कृषि प्रणाली और पशुधन विकास के माध्यम से किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा बायफ के सहयोग संचालित की जा रही है। इस परियोजना के तहत किसानों को बीज वितरण, फल और सब्जी वाडी विकास, बीज उपचार, पशुधन विकास आदि गतिविधियों के माध्यम से सहायता प्रदान की गयी है।

Related posts:

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

अंतर्राष्ट्रीय ईएसजी एवं पर्यावरणीय और सामाजिक निष्पादन के लिए सर्वोत्तम मानकों पर वेदांता का विशेष ...

ट्रॉपिकाना ने नया समर कैम्पेन लांच किया

एचडीएफसी बैंक और एफवाईएनडीएनए टेककॉप लि. में भागीदारी

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड़ महिला संगठन की अध्यक्ष बनी रेखा श्रीमाली

डॉ. गांधी  बने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट उदयपुर जेल से आए बाहर

कोयम्बटूर में 648 दिव्यांगजन को लगाए कृत्रिम अंग

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का चिंतन शिविर

नया गिनी$ज वल्र्ड रिकॉर्ड स्थापित करके ओरल हैल्थ के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कोलगेट के कीप इंडिय...

वेदांता का नंद घर - 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

डॉ. लक्ष्यराज सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा की पैलेस में शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर ह...