कोटक म्यूचुअल फंड ने एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के लिए  स्मार्ट सुविधा की शुरुआत की

उदयपुर : कोटक म्यूचुअल फंड ने सभी निवेशकों के लिए एसआईपी (SIP), एसटीपी (STP) और एसडब्ल्यूपी (SWP) के लिए अपनी स्मार्ट सुविधा के शुभारंभ की घोषणा की। यह सुविधा एसआईपी / एसटीपी / एसडब्ल्यूपी के पारंपरिक तरीके को एक कदम आगे ले जाती है, जिसमें निवेशकों की किस्त (एसआईपी / एसटीपी के मामले में) या निकासी (एसडब्ल्यूपी के मामले में) बाजार के मूल्यांकन के आधार पर अलग-अलग होती है। यह नई सुविधा सभी असीमित अवधि वाली योजनाओं, इक्विटी इंडेक्स फंड्स और कोटक इक्विटी हाइब्रिड फंड के लिए उपलब्ध है।

स्मार्ट एसआईपी को ‘स्मार्ट’ नाम दिया गया है जो बिल्कुल सही है, क्योंकि इसमें मूल्य-निर्धारण पर विचार किया जाता है और उसी के अनुरूप निवेश किया जाता है। इस नई सुविधा में निवेश या निकासी की रक़म इक्विटी के मूल्यांकन – यानी इसके सस्ता, सामान्य और महंगा होने पर आधारित है। अगर मूल्यांकन महंगा हो तो डिफ़ॉल्ट एसआईपी के किस्त की रक़म मूल एसआईपी राशि की आधी (0.5 गुना) होगी, और मूल्यांकन सस्ता होने पर किस्त की रक़म मूल एसआईपी राशि की दोगुनी (2 गुना) होगी। इस सुविधा की मदद से आप एसआईपी की न्यूनतम और अधिकतम राशि भी चुन सकते हैं। निवेशक सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (एसटीपी) के माध्यम से भी यह विकल्प चुन सकते हैं।

कोटक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड के नेट इक्विटी आवंटन के आधार पर मूल्यांकन तय किया जाता है, जिसमें समायोजित अनुगामी कीमत से आय अनुपात (पी/ई अनुपात), और मौजूदा ट्रेंड के साथ-साथ प्रवृत्ति संबंधी आंकड़े का सम्मिलित रूप से उपयोग किया जाता है।

यह प्लेटफॉर्म सिस्टमैटिक विदड्रॉअल प्लान (एसडब्ल्यूपी) के माध्यम से रिडेम्पशन के लिए भी उपलब्ध है। स्मार्ट एसडब्ल्यूपी निवेशकों को इक्विटी का मूल्यांकन महंगा होने की स्थिति में अधिक राशि और मूल्यांकन सस्ता होने की स्थिति में कम राशि रिडीम करने की सुविधा प्रदान करता है।

इस अवसर पर नीलेश शाह, ग्रुप प्रेसिडेंट एवं एमडी, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी, ने कहा, “यह स्मार्ट सुविधा कोटक म्यूचुअल फंड की बिल्कुल नई पेशकश है, जो लंबे समय के अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए इक्विटी के मूल्यांकन पर आधारित साधनों की तलाश कर रहे सभी निवेशकों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। इक्विटी बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी। इस अस्थिरता का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना ही समझदारी है। यह व्यवस्थित निवेश के लिए बेहद सरल लेकिन काफी प्रभावशाली साधन है, जिसे आसानी से समझा जा सकता है तथा इसमें निवेश करना भी बेहद आसान है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में निवेशकों को इस पेशकश से काफी फायदा मिलेगा।”

Related posts:

KBC Global Limited Singapore based Fund Maybank Kim Eng Securities Picks up Stake

itel, opens its Exclusive Experience store

निसान ने उदयपुर में किया नए 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप का उद्घाटन

होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य

Hindustan Zinc commits to ‘Long-term target to reach net-zero emissions by 2050’ in alignment with S...

Hindustan Zinc receives renewable power from Serentica’s 180 MW Solar Project

‘पेनियरबाय’ रिटेलर्स की जि़न्दगी बदलने में कामयाब रहा

Sanjeevani Launches ‘The Pink Tag Project’, Turning Everyday Moments Into Life-Saving Reminders

हिंदुस्तान जिंक को सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के 180 मेगावाट सौर पार्क से हरित बिजली आपूर्ति शुरू

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने हासिल की नई ऊंचाई