शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ कवि, आलोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी ने दो पुरस्कारों से नवाजा है। गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के रजिस्ट्रार डॉ जयंत सिंह जादव मैं विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बाल साहित्य विभाग एवं अनुवाद के क्षेत्र में मालिक की दो पुस्तकों को पुरस्कृत करने की जानकारी दी।
गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2022 के लिए अनुवाद के क्षेत्र में प्रोफेसर माली की पुस्तक घर और आकाश को पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी प्रकार इसी वर्ष के लिए बाल साहित्य के क्षेत्र में उनकी पुस्तक कविता की गुल्लक को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर कुंदन माली ने गुजरात विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर के रूप में 27 वर्षों तक सेवाएं प्रदान की। हिंदी और राजस्थानी में समान अधिकार से लिखने वाले प्रोफेसर माली केंद्रीय अकादमी, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर तथा राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर से भी विभिन्न पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित है। राजस्थानी व हिंदी साहित्य में आलोचक तथा अनुवाद के क्षेत्र में देशभर में उनका नाम आदर से लिया जाता है। वर्ष 2017-18 में राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका मधुमति के संपादन का कार्यभार भी वे संभाल चुके हैं। हिंदी, राजस्थानी एवं अंग्रेजी में वे अब तक 30 पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। पुरस्कारों की घोषणा होते ही प्रोफेसर माली के प्रशंसकों में हर्ष की लहर है और देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Related posts:

साई तिरूपति विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 21 जून को

रोटरी मीरा द्वारा विद्यार्थियों को 200 स्वेटर वितरित

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान जिंक  3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

टेलीमेडिसिन में सहयोेग बढ़ाने हिन्दुस्तान जिंक ने किया एमओयू

जल जीवन मिशन के बंद पड़े कार्यों को शीघ्र शुरू करें- जिला कलेक्टर पोसवाल

साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीश्री ठाणा 5 का मंगल चातुर्मास प्रवेश

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

श्रीमाली समाज के संस्कार शिविर का आगाज

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नारायण सेवा संस्थान संस्थापक चेयरमैन को सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत...

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेल...

Hindustan ZincLaunches EcoZen, Asia’s First Low Carbon ‘Green’ Zinc