लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ बस से मायरा की रस्म अदा करने बहन के घर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए पूर्व राजा-महाराजा

समारोह में अभिनेता और अंतरराष्ट्रीय कवि शैलेष लोढ़ा, सवाई पद्मनाभ सिंह, रावत हिम्मत सिंह बेदला, कनकवर्धन सिंह देव बलांगीर सहित तमाम शख्सियतें शामिल हुईं
उदयपुर : झीलों के शहर उदयपुर में फिर से शहनाइयों के शुरू होते ही रॉयल वेडिंग की भी धूम शुरू हो गई है। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने शाही लवाजमे के साथ अपनी बड़ी बहन भार्गवीकुमारी मेवाड़ की बेटी लोकावीया राठौड़ की शाही शादी में रस्मों का परंपरानुसार निर्वहन किया। खास बात यह है कि लक्ष्यराज सिंह अपने बेटे हरितराजसिंह मेवाड़ संग मायरा की रस्म का निर्वहन करने के लिए सिटी पैलेस से नाई स्थित शादी समारोह स्थल के लिए खुद बस चलाकर ले गए। लक्ष्यराजसिंह इस बस में अपने पूरे परिवार, अभिनेता और अंतरराष्ट्रीय कवि शैलेश लोढ़ा सहित अन्य इष्ट मित्रों को बैठाकर लेकर गए।

लक्ष्यराजसिंह जैसे ही समरोह स्थल बस से मायरा की रस्म अदा करने पहुंचे तो देशभर से आए पूर्व राजे-रजवाड़ों के पूर्व राजा-महाराजा-राजकुमार देखकर दंग रह गए। अंतरराष्ट्रीय कवि शैलेष लोढ़ा ने तो यह तक बोल दिया कि जो आदमी किसी के भी बस में नहीं आया वह अपनों को लेकर बस चला रहा है। लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के साथ मायरा की रस्म में रावत हिम्मत सिंह बेदला, रोहिताश्व सिंह गोगुंदा, अजय विक्रम सिंह करजाली, डॉ. कुश सिंह परमार संतरामपुर, रावत गुणवंत सिंह झाड़ोल, महिपाल सिंह सरदारगढ़, राघवराज सिंह शिवरती, रावत विक्रम सिंह बोहेड़ा, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, महिपाल सिंह शिवरती, जयवीर सिंह खुड़ाला, विश्वविजय सिंह झाड़ोल, ईशांत सिंह भूपालगढ़, परीक्षित सिंह भूपालगढ़, सिद्धार्थ सिंह रोहिट, मानवेंद्र सिंह जसौल आदि पूर्व राजे-रजवाड़ों के महानुभाव शामिल हुए। लक्ष्यराज सिंह की बड़ी बहन भार्गवी कुमारी मेवाड़ की बेटी लोकावीया राठौड़ रविवार को इस शाही शादी में बिस्साऊ ठिकानेदार आंजनेय सिंह बिस्साऊ के साथ विवाह बंधन में बंधीं। इस शाही शादी समारोह में पूर्व राजपरिवार बलांगीर के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव, जयपुर पूर्व राजघराने के सवाई पद्मनाथ सिंह सहित देशभर के प्रमुख पूर्व राजे-रजवाड़ों के पूर्व राजा-महाराजा-राजकुमार आदि शामिल हुए ।

Related posts:

परीक्षाओं के दबाव में जीवन को खोना हमारी सामाजिक विफलता : राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

HDFC Bank and Pravega VenturesSelectTwo Startups under Co-Lab Initiative to Drive Innovation in Fint...

शिल्पग्राम में जयपुर की तमाशा शैली में ‘शिव महिमा’ का प्रभावशाली मंचन

मुख्यमंत्री ने किया किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

देवेन्द्र साहू जिला ओलंपिक संघ में विशेष आमंत्रित सदस्य बने

उद्यानिकी के महत्व एवं उपयोगिता की दी जानकारी

अलसीगढ़ में नारायण सेवा का स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर

नारायण सेवा के सभी परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Rajasthan women dairy farmers overwhelmed by applauds by PM

एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लि. का आईपीओ 19 से

Tata Motors launches all-new Intra V70 pickup, Intra V20 Gold pickup and Ace HT+