चावला रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले नवीन मीणा की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में जीती एक्टिवा स्कूटी

श्रीनाथ मोबाइल प्लैनेट की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित ड्रॉ में पांच विजेता घोषित, मजदूरी करने वाले खैरूद्दीन अंसारी ने जीता 50 हजार रुपए का मोबाइल
उदयपुर।
कहते हैं कि किस्मत कब और किस पर मेहरबान हो जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ उदयपुर के श्रीनाथ मोबाइल प्लैनेट के लकी ड्रॉ में देखने को मिला, जहां चावला रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले ऋषभदेव निवासी नवीन मीणा की किस्मत चमक गई। नवीन मीणा ने लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी जीत ली। एक छोटी सी खरीदारी पर मिले कूपन ने नवीन को स्कूटी का मालिक बना दिया।
श्रीनाथ मोबाइल प्लैनेट की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को आयोजित भव्य लकी ड्रॉ में पांच विजेताओं का चयन किया गया। इसमें पहला नाम नवीन मीणा का सामने आया। जैसे ही उन्हें स्कूटी जीतने की जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम करने वाले नवीन के लिए यह इनाम यादगार बन गया।
लकी ड्रॉ में दूसरा पुरस्कार डाकन कोटड़ा निवासी खैरूद्दीन अंसारी ने जीता। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले खैरूद्दीन के नाम 50 हजार रुपए कीमत का वी70 एफई मोबाइल खुला। तीसरा पुरस्कार जावर माइंस में मजदूरी करने वाले रामचंद्र के नाम रहा, जिन्हें 40 हजार रुपए कीमत का एफ33 प्रो मोबाइल मिला। चौथे विजेता यूनिवर्सिटी रोड निवासी रहे, जिन्हें रेडमी नोट 15 मोबाइल मिला। वहीं पांचवें विजेता नयाखेड़ा निवासी संजय गमेती रहे, जिन्हें ओप्पो ए6 मोबाइल इनाम में मिला।
श्रीनाथ मोबाइल प्लैनेट के बाहर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। ग्राहकों की मौजूदगी में उन्हीं के हाथों से कूपन निकलवाकर विजेताओं का चयन किया गया। लकी ड्रॉ में एक्टिवा स्कूटी सहित मोबाइल फोन और अन्य आकर्षक उपहार शामिल थे।
गणेश चतुर्थी से शुरू हुई थी योजना :
संचालक चेतन श्रीमाली और संजय श्रीमाली ने बताया कि प्रतिष्ठान की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह विशेष योजना गणेश चतुर्थी से शुरू की गई थी। दो महीने तक चली योजना में मोबाइल खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को ब्लूटूथ नेकबैंड उपहार में दिया गया। साथ ही लकी ड्रॉ के कूपन भी दिए गए। 15 नवंबर शाम 5 बजे तक ग्राहकों के कूपन ड्रॉ पेटी में डाले गए। इसके बाद रविवार को ग्राहकों की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला गया। नवीन मीणा की स्कूटी जीतने की खबर कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।