महावीर युवा मंच संक्रांति मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। महावीर युवा मंच के लगभग 50 परिवारों का संक्रांति मिलन समारोह नाथूलाल डांगी के कुशाल बाग पर आयोजित हुआ। दिन भर चले इस कार्यक्रम में संक्रांति स्वरूप राखी सरूपरिया और अनीता नागौरी द्वारा साड़ी कपल गेम, हाऊजी गेम, मेमोरी गेम जैसे खेलपरक आयोजन हुए। साड़ी कपल गेम में अंकज-दीपशिखा पोरवाल प्रथम तथा भावेश-राशि सिंघवी द्वितीय रहे। मेमोरी गेम में दिलीप मोगरा, रमेश सिंघवी तथा विक्रम भंडारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
मंच संरक्षक प्रमोद सामर ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने पर पर सख्त नाराजगी जताते हुए मंच के सभी साथियों को अपने-अपने ढंग से विरोध व्यक्त करने को सचेत किया। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा करने का प्रस्ताव रखा जिस पर मंच अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत एवं महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया ने शीघ्र ही विस्तृत रूपरेखा बनाने का जिम्मा लिया। संध्या को समूहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का स्मरणीय संयोजन संजय-अनिता नागौरी ने किया।

Related posts:

श्री गुंसाईजी महाराज के उत्सव पर विशाल बावा ने किया लालन बगीची के जीर्णोद्वार का लोकार्पण

अब तक छह महिलाएं ही पहुंची विधानसभा

HDFC Bank Crosses Landmark Milestone of 2 Crore Credit Cards in Force

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर ‘बेस्ट वेडिंग होटल’ अवार्ड से सम्मानित

मौद्रिक नीति पर एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ की टिप्पणी

म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां

AIM for Seva एवं आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के अंतर्गत गीतांजली विश्वविद्यालय में भव्य वैदिक-भक्...

INDIAN FOOTBALL LEGEND SUBRATA PAUL FELICITATES ZINC FOOTBALL PLAYERS, UNVEILS NEW LOGO

30 वाॅं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न

Pragati Ki Roshni - Hindustan Zinc's Diwali Campaign

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा