मॉडिफाइड लॉकडाउन में कानून व्यवस्था बनाए रखें-एसपी विश्नोई

उदयपुर । राज्य सरकार द्वारा जारी संशोधित लॉकडाउन की अवधि में सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पूर्व की भांति सहयोग करने के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने सोमवार को प्रेस बीफ्रिंग कर आमजन को घर में रहने व लॉकडाउन के निर्देशों की पालना करने का आह्वान किया।
एसपी विश्नोई ने कहा कि भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जारी मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत शहरी क्षेत्र यथा नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक गतिविधियां, इंडस्ट्रीज है, उन्हें अनुमति दी गई है। इसमें भी साधारणतः सोशल डिस्टेंशिग, मास्क व दस्ताने का उपयोग, बार-बार हाथ धोना, सेनिटाइजेशन आदि का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सम्पूर्ण जिले में धारा 144 व लॉकडाउन लागू है तो कोई इस भ्रम या गलतफहमी में न रहे कि लॉकडाउन में छूट दी गई है।
मास्क का उपयोग अनिवार्य
दूसरी बात यह है कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है और मास्क नहीं पहनने पर इसे अपराध मानते हुए प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। इसके लिए उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि किसी अतिआवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलना भी पड़े तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि लोगों ने अब तक जिस धैर्य व संयम का परिचय दिया है लॉकडाउन अभी भी बरकरार है, आगे भी यह स्थिति बनी रहे। सभी घर में ही रहे और सुरक्षित रहे। उन्होंने शहरवासियों के प्रयासों व सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि किसी भी प्रकार की अवहेलना न हो जिससे पुलिस प्रशासन को मजबूरन कार्यवाही करनी पड़े।  

Related posts:

Dr. M.P. Tyagi Assistant professor at PIMS Hospital Umarda, Creates History in udaipur

उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी पहुंचीं उदयपुर

पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का...

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग के विधार्थियों हेतु विलेज कैंप का आयोजन

India’s Pro Wrestling League Set for a Grand Comeback in 2026 with IPL-Inspired Model to Revolutioni...

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

The daily declining graph of corona patients in Udaipur is encouraging, on Wednesday, the percentage...

स्कोडा स्लाविया का भारतीय बाज़ार में आगमन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित