मुख्यमंत्री गहलोत ने डॉ कुंजन आचार्य को प्रदान किया ‘माणक अलंकरण’

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कुंजन आचार्य को पत्रकारिता क्षेत्र का प्रतिष्ठित ‘माणक अलंकरण-विशिष्ट पुरस्कार’ रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदान किया।
जोधपुर की होटल चंद्रा इंपीरियल में आयोजित एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके तहत प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह,श्रीफल, कलम और 7100 रुपये की राशि मुख्यमंत्री गहलोत ने डॉ आचार्य को प्रदान की।
जोधपुर के जलतेदीप समाचार पत्र समूह द्वारा राजस्थान में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले मीडियाकर्मियों को प्रतिवर्ष माणक अलंकरण प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार के लिए चयन उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति करती है। डॉ आचार्य को सत्र 2019 के लिए इस विशिष्ट पुरस्कार के लिए चुना गया था लेकिन लगातार दो वर्षो तक कोरोना महामारी के कारण यह समारोह आयोजित नहीं हो सका था। जलतेदीप के प्रधान संपादक पदम मेहता ने स्वागत किया। जैनाचार्य डॉ लोकेश मुनि एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग भी मंच पर उपस्थित थे।

Related posts:

इंतेजामिया सोसायटी मस्जिद मदरसा अलीपुरा के सदर बने मोहम्मद इकबाल शेख

Canara Robeco Asset Management Company takes 'Nivesh Bus Yatra' to Rajasthan to Educate Investors

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां

ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की शिष्टाचार भेंट 

Indira IVF, BD SurePath Joins Hand to Advance Cervical Cancer Screening in India

फील्ड क्लब स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सम्पन्न

तिलकायतश्री के सम्मुख 500 वर्ष प्राचीन पुष्टिमार्गीय परंपरा का विधि विधान से हुआ आयोजन

Flipkart strengthens its Kirana Delivery Program for the upcoming festive season

Zinc Ranks among the Top 3 Sustainable Companies Globally in Metal and Mining Sector

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore