जिंक द्वारा साकरोदा में मल्टी स्पेशलिटी सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उदयपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास के तहत् हिंदुस्तान जिंक द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उदयपुर के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में आसपास के गांवों के 242 से अधिक लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।


स्वास्थ्य शिविर में शहर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं। टीम में सर्जन डॉ. सुरेंद्र समर, चिकित्सक डॉ. रणवीर मेहता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमला कंवरानी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष पंड्या , डॉ. अनुराग तलेसरा हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण समर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी सामर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भानु वर्मा, एवं चिकित्सक डॉ. एस.एस. मेहता के साथ आईआरसी उदयपुर से डॉ. गजेंद्र भंसाली की मेडिकल टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
आईआरसी उदयपुर के चेयरपर्सन डॉ. गजेंद्र भंसाली के नेतृत्व में डॉ. राजश्री गांधी, प्रेमलता मेहता, कृष्णा भंडारी, चंद्रकला आर्य, डॉ. महेंद्र सिंह, दलपत जैन, मुरली सोनी, एवं आजाद बोरदियाने आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी, एसबीयू निदेशक मानस त्यागी, सीएसओ रविराज पुलभटला और जेडएसडी कर्मचारी संघ के महासचिव प्रकाश श्रीमाल एवं सीएमओ डॉ. सुमीत सिरोया के साथ हिंदुस्तान जिंक के गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे।

Related posts:

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. निशांत अश्वनी ने MRCP (Neurology) UK परीक्षा में सफलता पाकर न्यूरोलॉजी में ...

दिव्यांग वर -वधुओं की निकली बिन्दोली

पुरूषोत्तम पल्लव को ‘आगीवाण’ सम्मान

समूह गान प्रतियोगिता “राष्ट्र वंदना 2023” का आयोजित

जिंक द्वारा सीसी रोड और पेयजल की सौगात पाकर खुश हुए ग्रामीण

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का ग्राफ़ घटकर 7.38 प्रतिशत पर

‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन का भव्य उद्घाटन

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर माइंस द्वारा किसान दिवस का आयोजन

संसार में वे पुण्यशाली जिनका लक्ष्य निर्धारित है : जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिऐ किसान की समृद्धि आवश्यक -  कृषि मंत्री तोमर