निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का शुभारंभ

71 रोगियों का हुआ पंजीयन
उदयपुर।
पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में 29वें निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को भगवान धन्वन्तरि का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदिच्य ने बताया की जोड़ो का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, पुराना जुकाम, एलर्जिक जुकाम, माइग्रेन, अवस्कुलर नेक्रोसिस, एडी में दर्द, अनिद्रा, बालों की समस्या आदि का उपचार कटीबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, स्थानिक स्वेदन, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, बस्तीकर्म जैसी पंचकर्म पद्धति से किया जा रहा है। शिविर में 71 रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। चिकित्सा शिविर में वैद्य शैलेन्द्र शर्मा, वैद्य मिथिलेश शाक्यवाल, वैद्य संजय सोनी, वैद्य नितिन सजू, वैद्य कविता मीणा, वरिष्ठ कम्पाउण्डर शंकरलाल खराडी, कंचन कुमार डामोर, चंद्रेश परमार, हेमंत पालीवाल, नर्स अंजना बारोट गरीमा मीणा, भगवती लाल लोधा, परिचारक गजेन्द्र आमेटा, लालू राम गमेती सेवाएं दे रहे हैं।

Related posts:

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में अब सरकारी संस्थाओं की भूमिका कम और हमारी और आपकी भूमिका ज्यादा है - सहा...

आवास के सपनों को मिली जमीन

राजस्थान साहित्य अकादमी का 68 वाँ स्थापना दिवस

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ द्वारा अक्षय लोकजन के उदयपुर विशेषांक का लोकार्पण

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग

लॉयंस प्रांत 3233 ई -2 का मेगा ईवेंट मिलाप- 2024 स्पोर्ट्स कार्निवल 12 से

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का ग्राफ़ घटकर 7.38 प्रतिशत पर

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

डॉ. छापरवाल को मिली फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजीशियन की मानद उपाधि

साह पॉलीमर्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव 30 दिसंबर को खुलेगा