मावली जंक्शन स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का आधे से अधिक काम पूरा

उदयपुर : अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़- उदयपुर खंड पर स्थित मावली स्टेशन पर भी विकास कार्य किया जा रहे हैं जिस पर लगभग 21 करोड रुपए का खर्च आएगा। कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मावली स्टेशन पर 1428 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ की लागत से नई स्टेशन बिल्डिंग बनाई जा रही है जिसके अंतर्गत मैन स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर और बुकिंग काउंटर का कार्य पूर्ण हो गया है और सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य जारी है। 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सतही कार्य और कॉलम खड़े करने से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं । लगभग 9 हजार स्क्वायर मीटर सर्कुलेटिंग एरिया का सरफेसिंग का कार्य जारी है साथ ही 1315 स्क्वायर मीटर क्षेत्र के पार्किंग एरिया की सरफेसिंग भी जारी है । पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य पूर्ण हो गया है, कोच इनफॉरमेशन बोर्ड का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है ।स्टैंडर्ड रेम्प, दिव्यांगजन पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर का काम भी जारी है। दो नई लिफ्ट लगाई जा रही है। आर्ट और कल्चर संबंधित कार्य लगभग 1 हजार स्क्वायर मीटर में किए जा रहे हैं । वेटिंग हॉल, शौचालय, नई सेकंड एंट्री विकसित की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेजी लाने को निर्देशित किया है।

Related posts:

लुप्त कला के संरक्षण हेतु बागोर की हवेली में लीथोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

Hindustan Zinc Plants 5,000 Saplings to Support Baghdarra Crocodile Conservation Reserve

जयपुर में नकली होलोग्राम की शराब सीज, 4 गिरफ्तार

निर्जरा भावना, बोद्धि दुर्लभ भावना, धर्म भावना तथा लोक भावना पर कार्यशाला

उदयपुर में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, सोमवार को मिले मात्र 15 रोगी

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि

Hindustan Zinc Collaborates with TERI to Transform Wasteyardinto Green belt

सीए दिवस की पूर्व संध्या पर 200 से अधिक सीए के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सीए सेल की कार्यकारिणी क...

‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन

राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बजट : अरुण मिश्रा

2nd Batch of 26 underprivilegedstudents supported by Hindustan Zinc register 100% results in Class 1...

सखी स्वयं सहायता से जुड कर अचार के व्यापार से पूरे हो रहे आसमां छूने के अरमान