गंगा यमुना जैसी पावन है माँ, संतान के सभी दु:ख हर लेती है मां

उदयपुर। भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में मातृ दिवस अभिनन्दन समारोह का भव्य आयोजन घूमर गार्डन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वायस चेयरमैन डॉ. एम जी वाष्र्णेय ने कहा कि माँ गंगा यमुना जैसी पावन है, जो संतान के सभी दु:खों का हरण कर लेती है। मां रूपी वृक्ष की छत्रछाया में सभी बालकों के साथ ही सम्पूर्ण परिवार फलता-फूलता, पुष्पित व पल्लवित होता है। समारोह की अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने की। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, समर्पण, आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली पूर्णिमा वाष्र्णेय, डॉ. उषा कोठारी, अनिता सेठ, ललिता वर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रमिला जायसवाल, किरण गहलोत, भगवती मेनारिया, निर्मला त्रिपाठी, मीरा शर्मा, शान्ता पटेल, सीता न्याती, राजकुमारी इनाणी, सुशीला तातेड़, वर्षा सिंघल, मधुबाला चैनाणी, मीनाक्षी राम मोहन शर्मा का सचिव जितेन्द्र सेठ व कोषाध्यक्ष मदन सियाल ने तिलक, श्रीफल व उपरना पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मां के सम्मान में कविता, गीत, संगीत, भजन, नृत्य आदि का प्रभावी प्रस्तुतीकरण हुआ। प्रारंभ में हरीश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। संचालन कमल न्याती ने जबकि धन्यवाद रमेश जायसवाल ने दिया।

Related posts:

एसेन्ट करियर पॉइन्ट के अरिष्ट जैन ने रचा इतिहास

राजस्थान से नई पक्षी प्रजाति व्हाइट-ब्रोड बुलबुल की हुई खोज

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स सम्मानित

जिंक द्वारा नंदघर एवं वॉटर एटीएम का उद्घाटन

पुनरागमनाय च के साथ हुई 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देव शक्तियों की विदाई

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेंट एन्थोनिज के छात्रों का चयन

जावरमाता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar, Expanding Real-Time Market Access for...

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

एचडीएफसी बैंक ने शुरू की ‘ऑफलाइनपे’ सेवा

दंत चिकित्सा शिक्षा (सीडीई) कार्यक्रम आयोजित

हेरिटेज फाउंडेशन की फिल्म "मंथन" (1976) 1 और 2 जून को पूरे भारत के 50 शहरों और 100 सिनेमाघरों में रि...