कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

उदयपुर।  गोल्ड स्पोट्र्स व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में शुक्रवार को समाप्त हुए लीग चरण के बाद कोनार्क, यूपी, वंडर व काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। आज खेल गए पहले मुकाबले में दमन कैपिटल ने सीपीएस वॉरियर्स को 2 विकेट से हराया, जबकि अंतिम लीग मैच में कोनार्क नाइट राइडर्स ने वंडर वॉरियर्स को 21 रनों से हरा अपनी तीसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि पहले मैच में सीपीएस वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्या वैष्णव के 24 रनों की मदद से 91 रन बनाए। दमन की नीरज भानुशाली ने 3 विकेट लिए। जवाब में दमन की टीम ने आवश्यक रन दो गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर बना लिए। दमन का कोई भी खिलाड़ी दो अंको में प्रवेश नहीं कर सका परन्तु कम स्कोर के चलते उसकी विजय हुई। सीपीएस की दिव्या वैष्णव ने 2 विकेट लिए। वूमेन आफ द मैच नीरज भानुशाली को रायान स्कूल की प्रिंसिपल नेहा जोशी ने पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मैच में कोनार्क नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीषा कुंटल के 44 व नीतू के 28 रनों की मदद से 110 रन बनाए। वंडर की मनीषा चौधरी व काजल जादौन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में वंडर की टीम 89 रन ही बना सकी। मनस्वी कट्टा ने 35 रन व कविता लखानी ने 25 रनों का योगदान दिया। अर्चना योगी ने 2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच मनीषा कुंटल  को सीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल पूनम राठौर ने पुरस्कार प्रदान किया।
वंडर क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार को पहले सेमीफाइनल में कोनार्क नाइटराइडर्स का मुकाबला आरसीडब्लयू काठमांडू से तथा दूसरे सेमीफाइनल में यूपी रॉयल्स का मुकाबला वंडर वॉरियर्स से होगा।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

नवागन्तुक कलेक्टर का स्वागत

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

वेदांता द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण प्रारंभ

दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उदयपुर लोकल सेंटर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

PW student Kushagra from Bhiwadi, Rajasthan Achieved AIR 1 in CA Inter via online classes

Hindustan Zinc Champions Corrosion Awareness with #ZungKeKhilaafZinc

आयुर्वेद पंचकर्म शिविर में चिकित्सकों व कार्मिकों का सम्मान

उदयपुर-चंडीगढ़ नई रेल सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति" उदयपुर स्माइल अभियान ने पकड़ा जोर