म.एस. स्पोर्ट्स फेडरेशन इंद्रप्रस्थ स्ट्राइकर्स की 6 विकेट से शानदार जीत

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026
उदयपुर :
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में एम.एस. स्पोर्ट्स फेडरेशन इंद्रप्रस्थ स्ट्राइकर्स ने वंडर क्रिकेट क्लब नोएडा डनकौर योद्धाज को 6 विकेट से पराजित कर अपने अभियान का शानदार समापन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वंडर क्रिकेट क्लब नोएडा डनकौर योद्धाज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम.एस. स्पोर्ट्स इंद्रप्रस्थ स्ट्राइकर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के हीरो रहे लक्ष्य दलाल, जिन्होंने मात्र 42 गेंदों में 100 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में यश दबास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए और 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं यश भाटिया ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में हर्षित सेठी ने 3.1 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद टीम के खिलाड़ी अविनाश मनहास, जो वर्तमान में आरसीबी आईपीएल टीम का हिस्सा हैं, ने कहा कि हम उन क्षेत्रों पर काम करेंगे जहाँ कमी रह गई और अगले सत्र में शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन कर जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन समारोह में “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार यश दबास को प्रदान किया गया। उन्हें ₹5000 का चेक एवं विशेष उपहार मुख्य अतिथि अरुण मंडोत, अध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में भारतीय स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सोसायटी के संस्थापक कार्तिक यादव तथा विगोरस क्रिकेट क्लब के सचिव आर. चंद्र भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


दूसरे मुकाबले में स्पार्टन्स क्रिकेट अकादमी मारवाड़ स्पार्टन्स ने एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपराजित रहते हुए प्रवेश किया। मुकाबला वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी, शिकरबाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से भारत शर्मा ने 34 गेंदों में 56 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। मारवाड़ स्पार्टन्स की ओर से युवा गेंदबाज गौरव जाजरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 6 विकेट झटके। मात्र 18 वर्ष की आयु में टी-20 मुकाबले में 6 विकेट लेना अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है। कप्तान रवि बिश्नोई के मार्गदर्शन और समर्थन ने गौरव को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाड़ स्पार्टन्स ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शुभम गर्हवाल ने 18 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने मैच को जल्दी ही स्पार्टन्स की झोली में डाल दिया। टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जोंटी सिंधु ने भी 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मारवाड़ स्पार्टन्स इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन समारोह में गौरव जाजरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उन्हें ₹ 5000 का चेक एवं स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी दिलीप वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) के संयुक्त सचिव हर्षवर्धन जैन तथा बीसीसीआई लेवल-1 कोच वात्सल्य यादव भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह जानकारी सुनील लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट) और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मैच के दौरान ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे।

Related posts:

उदयपुर मीडिया अवार्ड का रंगारंग आयोजन

कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 को

डॉ. देवेन्द्र सरीन रचित पोस्टर का विमोचन

जिंक फुटबॉल अकादमी तीन मोर्चों पर गौरव प्राप्त करने को तैयार; मई का महीना टीम के लिए निर्णायक

अब बिना आईडी प्रूफ़ लग सकेगी जैन साधुओं को वैक्सीन

Marwadi University Announces Online Admissions and New Hybrid Learning Model for the Year 2020-21

ZINC FOOTBALL’S MOHAMMED KAIF PLAYS THE STARRING ROLE AS INDIA LIFTS SAFF UNDER-16 CUP IN BHUTAN

1st LNG Vehicle Flagged off at Hindustan Zinc

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल मतदान का दिया सन्देश

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई सरकार के साथ हर भारतीय की भी -सुब्रत राॅय सहारा

मेवाड़ की खनिज सम्पदा समृद्धि की पर्याय