नगर निगम अधिशासी अभियंता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई ने कार्यवाही करते हुये उदयपुर नगर निगम अधिषासी अभियंता अवैस मोहम्मद को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा नगर निगम उदयपुर में विभिन्न उद्यानों के संधारण एवं रखरखाव कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान में कमीशन की एवज में अवैस मोहम्मद अधिशासी अभियंता, कार्यालय नगर निगम, उदयपुर द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्रप्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक रतनंिसंह राजपुरोहित द्वारा मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये अवैस मोहम्मद पुत्र साबीर मोहम्मद निवासी 260, मुखर्जी चौक, सब्जी मण्डी, उदयपुर को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक, श्री हेमन्त प्रियदर्शी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सअप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24 घंटे 7 दिन सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एन. के. गुप्ता को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन

HDFC Bank's Mega Car Loan Fair on 11-12th October

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित इकाई के पेवर ब्लॉक से निर्मित कलडवास से मुख्य आयड नदी तक 600 मीटर सडक...

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेल...

देश की आजादी में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान

Hindustan Zinc’s Shiksha Sambal Summer Camp concludes

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

Paytm introduces Travel Festival Sale from 21st-23rd July 

जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

नारायण सेवा के अवार्ड समारोह में अनुपम खेर ने 55 शख्सियत को किया सम्मानित

हिंदुस्तान जिंक लगातार पांचवीं बार ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणित