गीतांजली हॉस्पिटल में किडनियों में से पथरी को निकालने का सफल इलाज

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सभी चिकित्सकीय सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां निरंतर रूप से जटिल से जटिल ऑपरेशन व इलाज कर रोगियों को नया जीवन दिया जा रहा है। गीतांजली हॉस्पिटल के यूरोलोजी विभाग के डॉ. विश्वास बहेती, डॉ पंकज त्रिवेदी, एनस्थिसियोलोजिस्ट डॉ. अनिल भिवाल के अथक प्रयासों से भीलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय रोगी को नया जीवन मिला है। भीलवाड़ा से इलाज करवाने आये रोगी ने बताया कि उसे पथरी की समस्या 2019 से थी, रोगी ने भीलवाड़ा में सोनोग्राफी जांच भी करवाई उसमें बताया गया कि रोगी की सिर्फ एक किडनी है और पथरी की पुष्टि हुई। इसके पश्चात् रोगी ने दवाइयां भी ली परन्तु उसे स्वास्थ लाभ नही मिला।
डॉ. विश्वास ने बताया कि रोगी क्रॉस्ड फ्यूजड़ एक्टोपिक किडनी एक दुर्लभ एवं असामान्य जन्मजात विकृति से ग्रसित था। सामन्यतया हम सबके दोनों किडनियां एक दाईं व एक बाईं तरफ़ होती हैं, परन्तु इस रोगी की दोनों किडनियां जन्म से ही दाईं तरफ थी। रोगी की दोनों किडनियों में पथरी थी। बाईं किडनी में 2 स्टोन जोकि 2 सेंटीमीटर से बड़े थे और दायीं किडनी में 1 स्टोन था जोकि लगभग 1 सेंटीमीटर का था। रोगी की स्थिति को देखते हुए पी.सी.एन.एल की योजना बनायी गयी, रोगी के एक ही स्टेज में दोनों किडनीयों से सफलतापूर्वक ट्यूबलेस पी.सी.एन.एल से स्टोन निकाले गए। इस तरह के ऑपरेशन में प्राय: रक्तस्त्राव का रिस्क ज्यादा होता है। रोगी को बिना किसी प्रकार की जटिलता के सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। रोगी अभी स्वास्थ्य है व ऑपरेशन के दूसरे दिन उसे छुट्टी दे दी गयी।

Related posts:

फ्लिपकार्ट कर रहा है भारतीय कारीगरों को सपोर्ट देने के लिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे ‘क्राफ...

शिल्पग्राम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

दृष्टि दोष ही दुःख का कारण : प्रशांत अग्रवाल

राघव-परिणीति की शादी 24 को

नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

हम सबकी कहानी एक जैसी ही है : दुलाराम सहारण

पिम्स मेवाड़ कप का पहला सुपर ओवर, मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने जीता

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 का आगाज़

Hindustan Zinc's Sakhi Program Ignites Change with Uthori Campaign, Sensitizing 90,000+ individuals ...

जयपुर में सीएम का आवास फतवा हाउस है जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते: बालकनाथ

टैफे – Be a #FarmDost अभियान की ‘100 फार्मर्स. 100 स्टोरिज़’ फ़ोटो और वीडियो स्टोरी प्रतियोगिता शुरू