नारायण सेवा संस्थान देशभर में दिव्यांग सेवा को नई ऊंचाइयां देगा : कैलाश ‘मानव’

उदयपुर। दिव्यांगजन की सेवा, उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में चार दशकों से निरंतर कार्यरत नारायण सेवा संस्थान के नवनिर्मित विशाल सेवा परिसर ‘वल्र्ड ऑफ ह्यूमैनिटी हॉस्पिटल में हजारों दिव्यांगजनों को निशुल्क उपचार और रिहैबिलिटेशन प्राप्त होगा।
संस्थान के संस्थापक कैलाश ‘मानव’ ने बताया कि ‘वल्र्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में हजारों दिव्यांगजन नि:शुल्क उपचार और रिहैबिलिटेशन प्राप्त करेंगे। कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स और अन्य उपकरण स्वतंत्र रूप से चलने-फिरने की क्षमता लौटाएँगे। युवाओं को स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण देकर उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जाएगी। विशेष योग्य बच्चों को एक ही स्थान पर शिक्षा, उपचार, सुरक्षा और कौशल विकास मिलेगा। लाभार्थियों को यह अनुभूति होगी कि समाज उन्हें बोझ नहीं, अपनी शक्ति मानता है। यह सेवा केंद्र न केवल राजस्थान का, बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ा दिव्यांगजन समर्पित सेवा परिसर होगा।
कैलाश ‘मानव’ ने बताया कि मानव सेवा के इस दीपक की रोशनी हर जरूरतमंद तक पहुँचे। मुझे खुशी है कि समाज के सहयोग से 1985 में आरम्भ हुई यह सेवा यात्रा आज देश-विदेश में जारी है और दिव्यांग तथा निर्धन वर्ग इस सम्बल को पाकर जीवन में खुशहाली का स्वप्न साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान ने देशभर में दिव्यांग सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

Related posts:

श्री राम दरबार में विशेष पूजा-अर्चना

साहित्य अकादमियों में वंचित वर्ग का बनाया जाए अध्यक्ष: डॉ. सहारण

एक वर्षीय वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों पर समझौता

Zinc wins 12th CII National HR Excellence Award

कैलाश मानव का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

सांसद रावत के प्रयास लाए रंग

श्वेता पटेल चौधरी को पीएचडी की उपाधि

जिंक स्मेल्टर देबारी में एटीएस के साथ आतंकवादी हमले और बंधको छुडाने की माॅक ड्रिल

शाही शादी में शामिल होने बॉलीवुड-हॉलीवुड के कलाकारों का उदयपुर पहुंचना शुरू

Hindustan Zinc officially announced as the successful bidder for tungsten mineral block in Andhra Pr...

अरुण मिश्रा हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में