महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

उदयपुर। करोड़ों लोगों के आस्था और श्रद्धा का महामेला प्रयागराज महाकुंभ 2025 में नारायण सेवा संस्थान का भव्य दिव्यांगजन सेवा शिविर आज से शुरू हुआ।
संस्थान के ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि शिवरात्रि तक 45 दिनों तक चलने वाले पुण्यदायी कुंभ में संस्थान ने 80 हजार वर्ग फिट भूखंड पर शिविर आयोजित किया है। जिसमें प्रतिदिन भंडारा,दुर्घटना से दिव्यांग हुए लोगों के लिए कृत्रिम अंग कार्यशाला,वस्त्र दान, प्राथमिक चिकित्सा,अग्नि शमन और आवास सेवा जैसी कई सेवाएं उपलब्ध करवायी जायेगी।
संस्थान संस्थापक निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश जी महाराज की प्रेरणा से संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति में प्रभात वेला में हवन आदि कर जगत कल्याण की कामना की गई तथा मानव सेवा का दिव्य सेवा यज्ञ निर्विघ्न पूर्ण होने की राम भगवान से प्रार्थना की गई। इसके बाद निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास जी महाराज,खाकी अनि अखाड़े के श्रीमहंत मोहनदास जी महाराज, दिगंबर अनि अखाड़े के श्रीमहंत रामकिशोर दास जी महाराज, निर्वाणी अनी के मंत्री महंत सत्यदेवदास जी महाराज,नंदराम जी महाराज,डॉ महेशदास जी, राजेशदास जी पहलवान, दिगंबर अनि के मंत्री वैष्णवदास जी महाराज और बलरामदास जी महाराज सहित सैकड़ों संतों के साथ धर्म ध्वजा पूजन का समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान पंगत व भंडारा की सेवा भी हुई।

Related posts:

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

पिम्स में नसों पर दबाव बना रही पसली को निकालने का सफल उपचार

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया आगाज

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

जिंक द्वारा आरओ प्लांट और वाटर एटीएम का उद्घाटन

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

Hindustan Zinc Observes National Youth Day By Empowering Youth To Build Their Tomorrow

गुरू पूर्णिमा पर 200 से अधिक संत-महंतों का वंदन

कलेक्टर ने नारायण सेवा को किया सम्मानित

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S MOHAMMED KAIF SHINES BRIGHT AS INDIA WINS THE SAFF UNDER-17 CUP IN BHUTAN