नारायण सेवा संस्थान का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड-2024

32 दानवीर सज्जन हुए सम्मानित
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह 2024 संस्थान के डीडवाणिया सभागार में गर्मजोशी से सम्पन्न हुआ।
संस्थान संस्थापक कैलाश मानव, दिल्ली के प्रमुख उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गुप्ता, अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल एवं निदेशक वंदना अग्रवाल ने उड़ीसा, दिल्ली, हरियाणा,वेस्ट बंगाल और गुजरात के 32 दानी और सेवाभावी सज्जनों को उनके बहुमूल्य सामाजिक योगदान के लिए उन्हें मेवाड़ी परम्परा से अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिव्यांगजनों के प्रकल्पों में अपना अनुदान देने वाले 2 जन को प्लेटेनियम,3 को डायमण्ड, 9 को गोल्ड, 11 को सिल्वर तथा 9 महानुभावों को मानद अवॉर्ड प्रदान किये गए। साथ ही संस्थान ने वर्ष 2024 की बेस्ट प्रदर्शनकर्त्ता शाखा कैथल को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय अलवर तथा तृतीय पुरस्कार के लिए नरवाना शखा को चुना गया। जिन्हें ट्रॉफी,सम्मान पत्र और शॉल व साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। अवॉर्ड समारोह में आभार प्रदर्शन देवेन्द्र चौबीसा ने किया। व्यवस्था में रजत गौड़, रोहित तिवारी,कुलदीप सिंह शेखावत, मनीष परिहार, राजेंद्र सिंह सोलंकी, गोविन्द सिंह,दिनेश वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Related posts:

पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

हिंदुस्तान जिंक को ईएसजी रिस्क द्वारा ‘ईएसजी इंडिया लीडरशिप अवार्ड‘

कैन्सर जागरूकता सेमीनार आयोजित

फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

पंजाब में अपने साहसिक प्रदर्शन से जिंक फुटबॉल अकादमी टीम ने दिल जीता

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

हिन्दुस्तान जिंक को वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में ‘नेशनल अवार्ड’

Udaipur's film city dream comes true

राजस्थान के लोककलाकारों ने नृत्य को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में किया संघर्ष : डॉ. भानावत

दो दिवसीय श्रीमाली मेवाड़ वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बजरंग बैद्यनाथ नेडच टीम बनी विजेता

काया उमावि ने शुरू किया ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ अभियान

बेणेश्वर धाम की कलाकृतियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रारंभ