नारायण सेवा का दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह कल से

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 42वें निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन विवाह समारोह का शुभारंभ शनिवार को संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर सेवामहातीर्थ में प्रातः 11.15 बजे गणपति स्थापना के साथ होगा।


संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’, सह संस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल के सानिध्य में इस दो- दिवसीय विवाह समारोह में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रान्तों के 51 जोड़े हमसफर बनेंगे। गणपति पूजा के बाद हाड़ा सभागार में मेहंदी व हल्दी की रस्म अदायगी होगी।
इस दौरान जोड़ों के धर्म माता-पिता व परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। शाम को 7 बजे महिला संगीत का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आज संस्थान के करीब 120 सेवाभावी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। समस्त व्यवस्थाओं को अंतिमरूप दे दिया है। वर-वधु और उनके परिजन तथा विवाह समारोह में शामिल होने वाले अधिकांश अतिथि उदयपुर पहुंच गए है।

Related posts:

अंतरराष्ट्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति

वेदांता का नंद घर - 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

नारायण  सेवा संस्थान बड़ी में सीनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैम्पियनशिप का समापन

Udaipur Municipal Corporation organises workshop on Pre-school Education under Parents+ programme

श्रीमाली समाज की 800 सुहागनें एक साथ करेंगी करवाचौथ पूजन

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

मन का आत्मविश्वास मजबूत होगा तो सुसाइड शब्द का विचार ही नहीं आएगा

नारायण सेवा 36 दिनों में 30 हजार से ज्यादा का बना मददगार

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

रोटरी क्लब मीरा की सदस्याओं ने की महिला बंदियों से मुलाकात

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया