नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

शानोशौकत से शहर में निकली बिंदोली,आज होगी सामूहिक शादी

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क निर्धन एवं दिव्यांग युवक- युवतियों का 41 वां दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को सेवामहातीर्थ में गणपति स्थापना के साथ आरंभ हुआ। शाम 5:30 बजे नगर निगम प्रांगण से 51 जोड़ों की बैण्डबाजों के साथ सजी-धजी बग्गियों में शानोशौकत से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिंदोली निकाली गई। जो सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए पुनः नगर निगम परिसर पहुंची।

बिन्दोली के स्वागत के लिए मार्ग में विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत द्वार व जलपान के काउंटर लगाए गए थे। बिंदोली को संस्थापक चेयरमैन कैलाश ‘मानव’ अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कमला देवी अग्रवाल, देवेंद्र चौबीसा एवं कन्यादानियों ने झंडी दिखाकर ज्योहीं रवाना किया आकाश इंद्रधनुषी आतिशबाजी से जगमगा उठा। दूल्हा -दुल्हनों की बग्गियों की कतार के आगे बड़ी संख्या में आए अतिथि व संस्थान के साधक – साधिकाएं बैंड दस्तों की मधुर धुन पर नाचते -झूमते चल रहे थे। माहौल ऐसा था कि आते-जाते राहगीर भी थिरकने से अपने को रोक न सके।


संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में गणपति वंदना के बाद पारंपरिक सुमधुर संगीत पर हल्दी और मेहंदी की रस्में सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडाल में बैठे जोड़ों के परिजन सहित दानदाता जमकर ठुमके। इसके उपरांत समारोह के विशेष अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, अमेरिका के सोहन चड्डा, केन्या मुम्बासा के कुंवरभाई, मुंबई के महेश अग्रवाल व गोपाल खेतान, उड़ीसा के आनंद परतानिया सहित सैकड़ो दानवीर भामाशाहों और कन्यादानियों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा सभी 51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार रविवार प्रातः 11:00 बजे संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर में विभिन्न परंपरागत रस्मों के साथ आरंभ होगा। सभी जोड़ों को विदाई के साथ गृहस्थी का सामान उपहार में भेंट किया जायेगा।

Related posts:

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट की कमेटियां गठित

नारायण सेवा ने राजकीय पहाड़ा स्कूल के 350 बच्चों को दिए आईडी कार्ड और बेल्ट

Hindustan Zinc “Empowering the Future of More than 2 lakh Promising Students”

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ

इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपो 2022, उदयपुर में

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे आठ-आठ सखी और युवा बूथ

HDFC Bank Smart Saathi launches

बड़े संस्थानों के लिए एचडीएफ सी बैंक ने कस्टमाईज़्ड ऐप्स लॉन्च किए

दिव्यांगजनों का 30वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक ने प्रतिष्ठित आरईएसीएच, बीआईएस और एलबीएमए सर्टिफिकेशन के साथ अपनी ग्लोबल लीडरशिप को...

HDFC Bank net profit 12,259 crore