दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल मतदान का दिया सन्देश

उदयपुर। आगामी 25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर नारायण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल मतदान का सन्देश दिया। जिसमें बड़ी संख्या में ट्राईसाइकिल,स्कूटी पर सवार दिव्यांगजनों ने  भाग लिया।
संस्थान निदेशक वन्दना अग्रवाल,ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मान्धाता सिंह, सहायक निदेशक के.के चन्द्रवंशी,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दिशा भागर्व, स्वीप जिला समन्वयक डॉ देवीलाल गर्ग,सहायक प्रभारी पुनीत शर्मा ने मानव मंदिर परिसर से रैली को हरी झण्डी दिखाई। डॉ देवीलाल गर्ग ने रैली का शुभारम्भ जोशीले गीत के साथ करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए सीविजिल ऐप के बारे में जानकारी दी। दिव्यांगजनों ने म्हारो केणो-वोट देणो के नारे लगाकर नगरवासियों को मतदान का संदेश दिया।  
रैली संस्थान के मानव मंदिर परिसर से रवाना होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग नेशनल मिष्ठान भंडार, शिव मंदिर, पेट्रोल पम्प एवं चौधरी हॉस्पिटल होते हुए पुन: संस्थान परिसर पहुंची। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक मान्धाता सिंह ने और आभार संस्थान निदेशक ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने व्यक्त किया। संचालन महिम जैन और जितेंद्र वर्मा ने किया। रैली में संस्थान से नरेंद्र सिंह, संजय दवे,हरिप्रसाद लड्ढा,मुकेश शर्मा,उमेश आचार्य, शैलेन्द्र, दिलीप चौहान और बंशीलाल मेघवाल भी उपस्थित रहें। 

Related posts:

महाराणा संग्रामसिंह प्रथम (राणा सांगा) की 542वीं जयंती

उष्ण काल की श्रीजी प्रभु की सेवा में विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

आयुर्वेद चिकित्सा में 30 वर्षों की सेवाओं के बाद वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य को मिला राज्यस्तरीय धनवं...

Discover Lollapalooza India 2026 with exclusive Airbnb Experiences

वर्ल्ड मेंटल हैल्थ डे पर हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने किए श्रीजी प्रभु की राजभोग की झांकी के ...

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Hindustan Zinc Recognized with ‘A’ score for Transparency on Climate Change

पिम्स उमरडा में हुआ दो दिवसीय ऑर्थोपेडिक इलिजारोव वर्कशॉप का आयोजन

पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को मिलेगा पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण

म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां

JK Tyre completes merger of Cavendish Industries Ltd., its subsidiary