दिव्यांग वर -वधुओं की निकली बिन्दोली

54 दिव्यांग व निर्धन जोड़ों की हल्दी, मेहन्दी की रस्म हुई
उदयपुर। उल्लास से चमकते चेहरे,इंद्रधनुषी रोशनी, बैण्ड दस्तों के मधुर स्वरों में झूमते -नाचते हजारों लोग,शादी के वेष में सजी-धजी – बग्गियों व वाहनों में विराजे नव युगल।  अवसर था नारायण सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को नगर निगम प्रांगण से शहर में निकली बिन्दोली का जिसे संस्थापक कैलाश मानव, प्रशांत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पलक अग्रवाल ने निगम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बिन्दोली में नाचते-गाते लोगों ने उमंग और उल्लास का ऐसा रंग जमाया कि राहगीर भी नवयुगलों को दुआएं देते थिरक उठा। टाउन हॉल प्रांगण से रवाना हुई बिन्दोली सूरजपोल सर्किल, पुराना कंट्रोल रूम, बापूबाजार होते हुए पुनः निगम परिसर पहुँची। अग्रवाल ने बताया इन जोड़ों का रविवार प्रातः शुभ मुहूर्त में वैदिक मत्रों के बीच सेवामहातीर्थ बड़ी में सामूहिक विवाह संपन्न होगा। संस्थान पिछले 39 विवाहों के माध्यम से 2252 जोड़ों की संपूर्ण पुनर्वास प्रकल्प के तहत गृहस्थी बसाने में सहायक बना है। बिन्दोली के स्वागत के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, संगठनों की ओर से स्वागत द्वार, जलपान के काउंटर लगाए गए थे। प्रातः शुभ मुहूर्त में संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’, कमला देवी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल के सानिध्य में गणपति स्थापना व हल्दी रस्म का निर्वाह किया गया। इस दौरान विवाह के पारम्परिक  गीतों पर देर तक लोग नाचते रहे।
इस दौरान समाजसेवी प्रेम निजावन दिल्ली, संत कुमार मुम्बई, मुकेश भरत पटेल अमरीका, पारस कटारिया इंदौर, महेश भरूरवा नागपुर,कमलेश द्विवेदी कोलकाता सहित विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों व कन्यादानियों  का अभिनंदन भी किया गया।

Related posts:

सिंघवी महावीर युवा मंच के महासचिव मनोनीत

Hindustan Zinc Hosts51st AllIndia Mining Rescue Competition

Pacific Dental College and Hospital, Debari among top 30 Dental colleges of India, NIRF ranking atte...

हरियाणा में बनेगा नारायण सेवा संस्थान का पहला सेवा केंद्र

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

संत पॉल स्कूल उदयपुर द्वारा सीबीएसई मिनी मैराथन सम्पन्न, 1000 से ज्यादा प्रतिभागी हुए सम्मिलित

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोज...

यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

पिम्स में मरीज के फेंफड़े में हरी फफूंद का सफल इलाज

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

अर्बन स्क्वायर मॉल में टैलेंट हंट ‘उदयपुरी नंबर 1’ का आयोजन

40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा