नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को स्कूल बस भेंट

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ रहे मजदूर और गरीब के बच्चों को निशुल्क शिक्षा सेवा के लिए शनिवार को 52 सीटर स्कूली बस लोकार्पित की गई। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने नई बस का वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर बस का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यार्थी, शिक्षक, एकेडमी की प्राचार्य अर्चना गोलवलकर, महा गंगोत्री हेड रजत गौड़, दिनेश वैष्णव, रोहित तिवारी, जसबीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, अनिल आचार्य मौजूद थे। स्कूल के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। विदेश विभाग प्रभारी रवीश कावडीया ने बताया कि स्कूल बस का सहयोग यूएसए निवासी लीना के. दवे ने जगमोहनदास और कीर्ति दवे की स्मृति में किया है। अध्यक्ष अग्रवाल ने दवे परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस सत्र में बढ़ने वाले 150 विद्यार्थियों के लिए यह बस उपयोगी सिद्ध होगी। समारोह का संचालन आदित्य चौबीसा ने किया।

Related posts:

HDFC Bank Parivartan impacts 5000 individuals through sport till date

Mahaveer Swami's Pad

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

ट्रेण्ड्स ने ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया

माउंटेन ड्यूविलेज कनेक्ट प्रोग्राम चित्तौडग़ढ़ पहुंचा

एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान में 200 शाखाओं का आंकड़ा छुआ

एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 में गोवा को पराजित कर राजस्थान फाइनल में

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान