विशाखापट्नम में  तीन सौ से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए

उदयपुर | नारायण सेवा संस्थान का विशाखापट्नम में निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित हुआ। जिसमें आंध्र प्रदेश के 300 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर कृत्रिम अंग और केलिपर्स दिए गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव व सेवा भारती के स्टेट सचिव शंकर राव थे।
प्रारम्भ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया और संस्थान की एक मुट्ठी आटे से अब तक की सेवाओं से रूबरू कराया। शिविर में 100 वॉकर और 15 व्हीलचेयर भी बांटी गई।
शिविर में कृत्रिम अंग पहनकर दिव्यांगों ने  परेड की और फुटबॉल व बेडमिंटन भी खेला। इन दिव्यांगों के हौसले और जज्बे को देख पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।

Related posts:

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26

आबकारी विभाग का ‘‘सिटीजन ऐप’’

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव

आलोक स्कूल में डॉ. संपदानंद मिश्र की पुस्तकों का कोर्स प्रारंभ

हिंदुस्तान जिंक के इनोवेटिव सौलर प्लांट को सीआईआई का ‘बेस्ट एप्लीकेशन एण्ड यूसेज ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी...

Vedanta's Hindustan Zinc Inaugurates 31 Nand Ghars, Modernised Anganwadis, in Rajsamand

सिटी पैलेस: डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने गद्दी उत्सव के बाद अब नवरात्रि में सनातन संस्कृति के प्रतीक अ...

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

उदयपुर जिला प्रशासन की अपील : कांटेक्ट ट्रेसिंग से करें प्रशासन की मदद

सूचना केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

‘माई स्पेस श्रीनंदा’ एवं रेस्टोरेंट ‘अप द स्काई लॉज’ का शुभारंभ