गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सहयोग से एडीप योजना के अंतर्गत गोगुन्दा और गिर्वा पंचायत समिति में शिविर आयोजित हुआ।  संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि डॉ नेहा अग्निहोत्री एवं टीम ने दिव्यांगों की जांच व चिकित्सा करते हुए गोगुन्दा में 26 जन को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और वैशाखी बांटी ।

दूसरी ओर गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, विकास अधिकारी रमेश मीणा और सरपंच लक्ष्मी लाल मीणा की उपस्थिति में 38 रोगियों की ओपीडी हुई और 25 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण निःशुल्क भेंट किए गए । शिविर संयोजक दल्लाराम ने कहा कि टीम लीडर हरिप्रसाद लड्ढा, लोगर डांगी और मोहन मीणा ने दिव्यांगों को समझाइश करते हुए 12ऑपरेशन  चयनितों को संस्थान में लाने के लिए तैयार किया।
राशन वितरण शिविर-संस्थान मुख्यालय पर आयोजित नारायण गरीब परिवार राशन योजना के अंतर्गत निदेशक वंदना अग्रवाल की टीम ने 136 मजदूर परिवारों को मासिक राशन वितरण किया।उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा कोरोना प्रभावित 25 हजार से ज्यादा परिवारों तक राशन किट पहुँचाये है।

Related posts:

किसी के अधिकारों का कभी हनन नहीं करना ही स्वतंत्रता है : मुनि सुरेश कुमार

आईवीएफ माध्यम द्वारा स्वयं के अंडे से संतान सुख संभव

आयड़ नदी के बीच फसे युवक को सफलतापूर्वक बचाया

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...

श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

पिम्स हॉस्पिटल में ब्रोंकोस्कोप का उपयोग कर ब्रोंकोलिथ हटाने की दुर्लभ सफल सर्जरी

12 घंटे का ईआई रोस्टर पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में बुक फॉर फ्रेंड्स कार्यक्रम आयोजित

दृष्टिहीन बच्चों को समाज में समान अवसर मिलें : सुनील दुग्गल

जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के 100 बेड वाले कोविड फिल्ड हॉस्पीटल की...