‘फूड हेरिटेज ऑफ राजस्थान‘ पुस्तक का विमोचन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया वि.वि., उदयपुर के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह राठौड ने ‘‘फूड हेरिटेज ऑफ राजस्थान‘‘ पुस्तक का विमोचन कुलपति निवास पर किया गया। पुस्तक के संपादक सुविवि के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पीयूष भादविया हैं। हिमांशु पब्लिकेशन, उदयपुर से प्रकाशित इस पुस्तक के प्रकाशन में इंटेक, उदयपुर ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
डॉ पीयूष भादविया ने बताया कि यह पुस्तक पूर्व में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत 37 शोधपत्रों का संकलन है एवं राजस्थान एवं मेवाड की ऐतिहासिक, पारम्परिक एवं लुप्त भोज्य परम्परा एवं संरक्षण के बारे में अनोखी, विस्तृत व दुर्लभ जानकारी उपलब्ध करवाती है। मेवाड के लुप्त हो चुके व्यंजन व राजमहलों में बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों संबंधित शोध आलेख उल्लेखनीय है। हमारी प्राचीन खाद्य परम्परा व भोजन वातावरण के अनुकूल व बहुत ही वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित था। हमें पाश्चात्य भोजन के अंधानुकरण से बचते हुए पारम्परिक भोजन को ही अपनाना चाहिए।
समारोह में इंटेक उदयपुर के संयोजक प्रो. बी. पी. भटनागर, सह-संयोजक गौरव सिंघवी, विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर, विभाग सदस्य प्रो. प्रतिभा, डॉ. कैलाश गुर्जर, इंटेक सदस्य एस.के. वर्मा, प्रो. महेश शर्मा, प्रो. पुष्पेन्द्रसिंह राणावत उपस्थित थे।

Related posts:

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संगोष्ठी में महाराणा संग्रामसिंह प्रथम कालीन ‘मेवाड़ साम्राज्य के महत्व’ और नवीन शोध पर व्याख्यान

हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी के मोहम्मद कैफ चोटी के आईएसएल क्लब हैदराबाद एफसी के साथ जुड़े

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन — संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र ...

उदयपुर के विवेक बंगाल में कांग्रेस के चुनाव कार्डिनेटर

विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ 

सिटी पैलेस में ‘हाउजियम’ एक अनोखा संग्रहालय पर एक विशेष व्याख्यान

रेगिस्तानी और जुगलबंदी के संगीत से सजी लेकसिटी की सुरमयी शाम

बड़गांव की नवनियुक्त एसडीएम से नारायण सेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ अनीश कुमार को बीएचयू से गोल्ड मेडल

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित