हिन्दुस्तान जिंक ने जिंक स्मेल्टर देबारी में 3 विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया मजबूत

उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ग्रामीण विकास एवं सामुदायिक विकास पहल राजकीय विद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षित, समावेशी और सक्षम शिक्षण वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हिन्दुस्तान जिंक ने देबारी क्षेत्र में कक्षा कक्षों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया है, बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय और चयनित स्कूलों में प्रार्थना शेड का निर्माण किया हैं।
इसी कड़ी में जिंक स्मेल्टर देबारी के आसपास के तीन विद्यालयों राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गडवा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उदयसागर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका), देबारी में हैंडओवर एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किये जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सरपंच और उप-सरपंच सहित प्रमुख सामुदायिक प्रतिनिधियों और जिंक स्मेल्टर देबारी के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में दो कक्षा कक्षों और एक विद्यालय में जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया गया। इससे 800 से अधिक छात्र छात्राएं लाभान्वित होगें जो स्थानीय शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। भविष्य के लिए तैयार शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, हिन्दुस्तान जिंक ने तीन राजकीय विद्यालयों में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) प्रयोगशालाओं की स्थापना भी की है। यह क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर कार्यक्रम के तहत् की गयी पहल है, जिसे छात्रों को उन्नत तकनीकी उपकरणों से परिचित कराने और नवाचार-संचालित शिक्षण दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को सक्षम करने और अगली पीढ़ी को सफल होने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसरों के साथ सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण के लिए अन्य कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

नारायण सेवा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सेमिनार सम्बोधित करेंगे

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

महावीर युवा मंच द्वारा अनोप मंडल के दुष्प्रचार की भत्र्सना

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

श्रृंगार शरीर का नहीं आत्मा का : प्रशांत अग्रवाल

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत

World Nature Conservation Day: Hindustan Zinc Doubles Up Ecological Reclamation with TERI to 13 hect...

वार्षिक एम्पॉवर यू कार्यक्रम सम्पन्न

महादेव मंदिर और चारभुजानाथ मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन

देबारी मंडल द्वारा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत

राजस्थान, भारत का अगला औद्योगिक पावरहाउस - अनिल अग्रवाल, चेयरमैन वेदांता समूह