ऋतिक-राकेश रोशन पहली बार एक साथ पर्दे पर, मोबिल1 के साथ दिखाया ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ का जज़्बा

उदयपुर : एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो भारत में मोबिल ब्रांड के लुब्रिकेंट्स बेचती है, ने अपने ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ कैंपेन की नई विज्ञापन फिल्म लॉन्च की। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने पिता, मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन के साथ नजर आएंगे और इसमें दुनिया के अग्रणी सिंथेटिक इंजन ऑयल ब्रांड मोबिल 1 को प्रमुखता से दिखाया गया है।
मोबिल 1 एक ऐसा ब्रांड है जो इंजन ऑयल की दुनिया को लगातार नई दिशा देता है। अत्याधुनिक टेक्‍नोलॉजी से लैस यह ब्रांड समय के साथ आगे बढ़ता है और ऐसे हाई परफॉर्मेंस इंजन ऑयल तैयार करता है जो आपके इंजन को लंबे समय तक नया बनाए रखते हैं।
चार्लीन परेरा, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि मोबिल 1 ने दशकों से सबसे कठिन परिस्थितियों में अपनी काबिलियत साबित की है, चाहे वह लैब हो, सड़कें हों या रेसिंग ट्रैक। लंबे माइलेज के बाद भी इससे जुड़े इंजन बेहतरीन हालत में रहते हैं। मोबिल 1 का वादा है कि हम ग्राहकों को सबसे नई तकनीक और बेहतरीन प्रदर्शन वाला इंजन ऑयल देंगे, जो आपके इंजन को ‘नए जैसा’ बनाए रखे, ताकि आप भारत की सड़कों पर निश्चिंत होकर घूम सकें और जिंदगी का हर पल खुलकर जी सकें।
ऋतिक रोशन, जो 2023 में मोबिल के ब्रांड एम्बेसडर बने थे, ने ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ कैंपेन के अगले अध्याय को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि मोबिल 1 के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा बहुत सहज और प्रेरणादायक रहा है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो परफॉर्मेंस और इनोवेशन के लिए जाना जाता है-और यही बातें भरोसा जगाती हैं। ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ कैंपेन मेरे उस विश्वास को दर्शाता है कि जिंदगी सिर्फ मंज़िल तक पहुँचने की बात नहीं है, बल्कि उन पलों की बात है जो एक यादगार सफर बनाते हैं। इस कैंपेन ने मुझे खुद एक बेहद खास अनुभव दिया है — पहली बार अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका।
राकेश रोशन ने कहा कि अपने बेटे ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बेहद खास है। यह पल बेहद खास है क्‍योंकि मैंने ऋतिक की शानदार यात्रा देखी है। ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ कैंपेन में हमारा साथ आना इसलिए भी खास है क्योंकि हम दोनों ही बेहतरीन काम के लिए एक जैसा जुनून रखते हैं।

Related posts:

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation

हिन्दुस्तान जिंक स्थापित करेगा 100 बेड का एयरकंडीशन अत्याधुनिक कोविड फील्ड हाॅस्पीटल

Tata Motors launches Ace Pro: India’s Most Affordable 4-Wheel Mini-Truck, starting at ₹ 3.99 lakh

श्री सीमेंट की पहल - "नमन" योजना में आर्म्ड फोर्स के शहीद सैनिकों के परिवारों को घर बनाने के लिए मिल...

Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026

हिंदुस्तान जिंक की गु्रप कोरोना कवच पॉलिसी से लाभान्वित होगें व्यापारिक साझेदारों के संविदाकर्मी

JK Tyre revenues up 39% at Rs.3,650 crore

एचडीएफसी बैंक को सेकेंडरी मार्केट में अस्बा की सुविधा के लिए सेबी की मंजूरी

Amway Forays into Vegetable and Fruit Hygiene Category to Cater to the Growing Consumer Needs for Hy...

फिक्की और ओयो ने मिलकर पहली बार हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की