सेवाभावी भंवरलाल पोरवाल का निधन

उदयपुर। महावीर युवा मंच के मार्गदर्शक, प्रेरक एवं संस्थापक सदस्य भंवरलाल पोरवाल का 63 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन होगया। मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते कहा कि श्री पोरवाल ने प्रत्येक क्षेत्र में जमीनी योगदान देकर एक सरलमना सेवाभावी सेवक की छवि दी।
अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत, महामंत्री विक्रम भंडारी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी प्रचार-प्रसार के अनेक जरूरतमंदों की सहायता की और सबके संबल बने रहे। वे अनेक सार्वजनिक सेवाकारी संस्थाओं से जुड़े रह कोषाध्यक्षीय पद को शोभित किये रहे।
इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री कुलदीप नाहर, भगवती सुराणा, निर्मल पोखरना, नीरज सिंघवी, राजेश चित्तौड़ा, आलोक पगारिया ,अर्जुन खोखावत, डॉ लोकेश जैन, मुकेश हिंगड, अशोक लोढा तथा अरविंद सरूपरिया ने भीगे मन से भंवरलालजी को शोकाभिव्यक्ति देते बताया कि उनके निधन से समाज, संगठन तथा व्यापार-वाणिज्य से जुड़े प्रतिष्ठानों ने दुख व्यक्त किया है।  

Related posts:

जैन फाउंडेशन पर्यूषण पर्व पर आयोजित करेगा विशेष डिजिटल कार्यक्रम

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

साइबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला

जिंक की सभी ईकाइयों में पौधारोपण कर विश्व प्रकृति सरंक्षण का संकल्प

पूंजीपतियों की पक्षधर मोदी सरकार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : डॉ. रेड्डी

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरा पानी, 6 घंटे बाद खुला जाम

ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन ‘मल्हार 2024’ सम्पन्न

जिंक स्मेल्टर देबारी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित

हाउस ऑफ तिलोई की उदयपुर में चिकनकारी प्रदर्शनी ‘समहिता’ 13 से

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन: उदयपुर लेकसिटी वारियर व दिल्ली चैलेंजर्स ने मुकाबले जीते

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

पारस जेके अस्पताल में रेयर पोस्ट कोविड ब्रेन स्ट्रोक का सफल इलाज