टोक्यो में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सोमवार को 2 गोल्ड समेत पांच पदक हासिल करने पर खुशी व्यक्त की गई। निःशुल्क आॅपरेशन के लिए विभिन्न प्रांतों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों के बीच संस्थान के संस्थापक-चेयरमैन पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने कहा कि संकल्प और साधना से दिव्यांग खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि हौसले के आगे हर चुनौती बौनी है। उन्होंने सातों पदक विजेताओं को बधाई दी।

Creative from India to the World

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने राजस्थान सहित अन्य राज्य सरकारों द्वारा विजेता पैराआॅलम्पियन्स को पुरस्कृत किए जाने का स्वागत करते हुए बताया जेवेलिन थ्रो में रजत पदक हासिल करने वाले देवेन्द्र झाझड़िया 2017 में उदयपुर आए थे और उन्होंने संस्थान द्वारा आयोजित पहले अखिल भारतीय दिव्यांग टेलेन्ट शो का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की थी।