युवाओं के लिए जीवन-मार्गदर्शक है गीता : कुलपति प्रो. सारंगदेवोत

गीता के तत्त्वज्ञान को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता – डॉ व्यास
गीता समत्व दर्शन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
उदयपुर।
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति, ऑनरेरी कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति, दर्शन और नीति का आधारस्तम्भ है। आधुनिक युग में गीता युवाओं के लिए प्रेरणा, संतुलन और आत्मबोध की स्थायी शक्ति है। उन्होंने समत्व भाव को मानव जीवन का मूल सूत्र बताते हुए कहा कि गीता व्यक्ति को कर्तव्य, साहस और कर्मयोग का मार्ग दिखाती है।
वे जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) उदयपुर एवं संस्कृतभारती उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘श्रीमद्भगवद्गीता समत्व दर्शन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। गीता के मूल संदेश, समत्व भाव एवं जीवन-दर्शन को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑफलाइन-ऑनलाइन हाइब्रिड मोड पर आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो. सारंगदेवोत दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि गीता समग्र योग और सामग्र मानव समाज का शिक्षा संस्कारों और आदर्शों का मूल है।
मुख्य अतिथि संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ. भगवती शंकर व्यास ने गीता के तत्त्वज्ञान को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की अद्भुत कला है, जो मनुष्य को कर्म, योग, भक्ति और ज्ञान के संतुलित मार्ग पर अग्रसर करती है। सारस्वत अतिथि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज शर्मा का भी सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. तरुण श्रीमाली ने आज के युवाओं में भारतीय संस्कृति, साहित्य और गीता-पाठ की रुचि बढ़ाने के लिए डिजिटल तरीकों जैसे इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित ज्ञान प्रसारित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भी सही व प्रमाणिक सूचना उपलब्ध कराना समय की माँग है, ताकि समाज को तकनीकी रूप से परिपूर्ण, सत्य और कल्याणकारी ज्ञान प्राप्त हो सके।
इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और शुभं करोति कल्याणम्, दीपज्योति स्तुति तथा ध्येय मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। ध्येय मंत्र का वाचन रेखा सिसोदिया ने किया। अतिथि परिचय एवं स्वागत डॉ. यज्ञ आमेटा ने किया। धन्यवाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रेश छतलानी ने दिया । समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ, जिसका वाचन विभाग संयोजक दुष्यंत नागदा ने किया।
संगोष्ठी में हर्ष दाधीच, डॉ. ललित सालवी, संजय शांडिल्य, डॉ. कुलदीप जोशी, मंगल कुमार जैन, दुष्यंत नागदा, रेखा सिसोदिया, मानाराम चौधरी, डॉ. हिमांशु भट्ट, नरेंद्र शर्मा, चैन शंकर दशोरा, डॉ वीणा द्विवेदी ,जयप्रकाश शर्मा ,मोहन गुर्जर, भगवती लाल देव, हर्ष नारायण दाधीच, डालचंद माली, दुर्गावती शर्मा, विकास पालीवाल, लोगर गायरी , लालू राम, प्रकाश आचार्यसहित कई कार्यकर्ता, डीन व निदेशक उपस्थित रहे।

Related posts:

चंदेरिया जिंक स्मेल्टर में सुरक्षा यात्रा आरोहण की 6वीं वर्षगांठ का आयोजन

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

उदयपुर जिंक सिटी में होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए रजिस्टेªशन शुरू

जो आदत है वही पर्याप्त है : मुनि संबोधकुमार ‘मेधांश’

नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में

उदयपुर में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, सोमवार को मिले मात्र 15 रोगी

21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन उदयपुर में 25 से 27 मार्च को

Hindustan Zinc Supplies Zinc for India’s Heaviest Transmission Steel Pole Structure

जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम के तहत् किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

HINDUSTAN ZINC’S ZINC FOOTBALL ACADEMY TALENT MOHAMMED KAIF JOINS TOP ISL CLUB HYDERABAD FC

आयुर्वेद पंचकर्म शिविर में चिकित्सकों व कार्मिकों का सम्मान

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने फिर रचा इतिहास, 23 हजार फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ पर ...